Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 57 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.90 -0.60% Gold ₹/10g ₹122,976 -0.97% Silver ₹/kg ₹156,796 -0.83% Crude \$ 90.44 -0.09% New Zealand v IndiaISTLive

भिवानी में BA द्वितीय वर्ष की छात्रा लापता:घर से कॉलेज पढ़ने के लिए निकली थी; मोबाइल भी बंद

भिवानी जिले के एक गांव निवासी युवती लापता होने का मामला सामने आया है। जो घर से पढ़ने के लिए कॉलेज में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इधर, युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जिसके बाद परिवार ने तलाशन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी, शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। भिवानी के नजदीकी गांव निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे हैं, उसकी बड़ी बेटी की उम्र 20 साल है, जो भिवानी के कॉलेज में पढ़ती है और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सुबह के समय करीब 8 बजे घर से कॉलेज में गई थी, लेकिन कॉलेज में पढ़ने के बाद वापस घर नहीं लौटी। परिवार को तलाश पर नहीं लगा सुराग इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश आरंभ कर दी, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। उसकी लड़की के पास मोबाइल फोन था, वह भी बंद आ रहा है। अपने स्तर पर खोजने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार केस दर्ज करके युवती की तलाश आरंभ कर दी।