Chandigarh Daily 29°C Mainly clear AQI 125 Nifty 22,627.75 -0.42% Sensex 72,863.32 -0.23% Bank Nifty 55,300.65 -0.33% USD-INR 95.08 -0.21% Gold ₹/10g ₹127,607 -0.07% Silver ₹/kg ₹180,249 -0.94% Crude \$ 94.18 +0.04% India v West IndiesISTLive

मंडी में मेले में विवाद के बाद युवक की मौत:3 युवकों पर हत्या का केस दर्ज, इलाज के दौरान तोड़ा दम

मंडी जिले के पधर क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 3 युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया है। यह घटना गवाली क्षेत्र की है, जहां मेले के दौरान युवकों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। मृतक की पहचान पधर तहसील के रोपा गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नोहली निवासी साहिल, च्याह निवासी नवीन कुमार और कटिपरी निवासी आदित्य ठाकुर को आरोपी बनाया है। मृतक के पिता शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मेले में गया था। बाद में उन्हें खबर मिली कि गवाली में एक रेस्टोरेंट के पास अजय कुमार की कुछ युवकों से बहस और मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद अजय की तबीयत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे मंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम परिजनों के मुताबिक, मंडी अस्पताल में इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई। इसके बाद मृतक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि साहिल, नवीन कुमार और आदित्य ठाकुर ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस कर रही मामले की जांच पधर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी युवकों की उम्र लगभग 19 साल है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अनिल कटोच को दी गई है। पुलिस अब मेले के दौरान हुई घटना, मारपीट के कारणों और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट समेत दूसरे सबूतों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।