Chandigarh Daily 20°C Clear AQI 63 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹126,275 +0.38% Silver ₹/kg ₹175,776 -0.20% Crude \$ 97.25 -0.58% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

मर्डर के बाद चाकू हवा में लहराते हुए पड़ोसी फरार:यमुनानगर में रेप पीड़िता के शव का पोस्टमॉर्टम आज; हाईकोर्ट से जमानत पर आया

यमुनानगर जिले के जगाधरी एक मोहल्ले में 24 वर्षीय रेप पीड़िता की चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले में आज गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बुधवार शाम हुई इस वारदात के बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने महिला पर इतनी बेरहमी से वार किए कि आंगन में खून की धारें बहने लगीं। हमले के दौरान महिला की चीख सुनकर पड़ोसी बाहर आए, तो आरोपी को चाकू से लगातार वार करते देख सन्न रह गए। हत्या के बाद आरोपी चाकू हवा में लहराता हुआ गली से फरार हो गया। पति के घर लौटने में हुई देर, पत्नी उसे देखने गली में आई महिला के पति ने बताया कि बुधवार शाम वह स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकला था। उस समय घर में उसकी पत्नी, 9 माह की बेटी, 4 साल का बेटा और उसका भाई मौजूद थे। पति के अनुसार, आरोपी साजन पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका था। इसी कारण उसकी पत्नी को हमेशा डर लगा रहता था कि आरोपी दोबारा कोई हमला न कर दे। पति के घर लौटने में कुछ देर हुई, तो उसकी पत्नी उसे देखने के लिए घर से बाहर गली में आई। इसी दौरान आरोपी साजन बड़ा चाकू लेकर वहां पहुंच गया। पति के अनुसार, आरोपी ने रंजिश के चलते महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए महिला सामने पड़ोसियों के घर में घुस गई, लेकिन आरोपी भी उसके पीछे-पीछे उसी घर में पहुंच गया। जमीन पर गिराकर गर्दन, कंधे, बाजू और पेट पर वार पड़ोसियों के घर के आंगन में आरोपी ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। पति के मुताबिक, महिला की गर्दन, कंधे, बाजू और पेट सहित शरीर के कई हिस्सों पर चाकू के वार किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला पर करीब 5-6 वार किए। जिस घर के आंगन में वारदात हुई, वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि वे अपने कमरे में थे। अचानक महिला की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर वे बाहर आए, तो सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। आरोपी लगातार महिला को चाकू से गोद रहा था। अचानक हुई इस वारदात से वे भी सहम गए और घबराहट में कुछ नहीं कर सके। देखते ही देखते आंगन में खून फैल गया। हत्या के बाद चाकू लहराता हुआ गली में भागा महिला के पति के अनुसार, आरोपी ने हत्या करने के बाद भी चाकू नहीं छोड़ा। वह चाकू को हवा में लहराता हुआ गली में भाग गया। सूचना मिलने के बाद पति तुरंत मौके पर पहुंचा। उस समय उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी थी। वह उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। 7-8 साथियों के साथ नजर रखने का आरोप महिला के पति ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि साजन अकेला नहीं था, बल्कि उसके 7-8 दोस्त भी लगातार उनके परिवार पर नजर रखे हुए थे। पति के अनुसार, आरोपी पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। करीब पांच महीने पहले हुई मारपीट के मामले में आरोपी जेल गया था और हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आया था। पति का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी ने साजन के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन आरोपी ने इसके बावजूद उनके परिवार से रंजिश खत्म नहीं की। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने बुधवार को उसकी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश घटना की सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी राजीव मिगलानी और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जगाधरी सिटी थाना SHO वीरेंद्र सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पड़ोस में रहने वाले साजन ने महिला पर 5-6 वार किए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश और वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।