भास्कर न्यूज | जालंधर गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में पंजाबी संस्कृति को समर्पित तीयां त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रणबीर सिंह ने किया। मौके पर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और पींगों से सजाया गया था, जिससे पूरे कॉलेज में उत्सव का माहौल बना रहा। रंगीन पंजाबी सूट पहनकर छात्राओं ने गिद्दा प्रस्तुत किया और फुलकारी से जुड़ी गतिविधियों के साथ तीया के लोकगीत गाए। आयोजन के दौरान पींग झूलने, मेहंदी लगाने और चूड़ियां चढ़ाने की पारंपरिक रस्में भी निभाई गईं।
रंगीन पंजाबी सूट में लड़कियों ने पेश किया गिद्दा