जालंधर | शहर में बुधवार को दूसरे दिन भी रात 7 बजे से 12 बजे तक करीब पांच घंटे की बिजली कटौती दर्ज की गई, जिससे औद्योगिक क्षेत्र और उससे जुड़े कई रिहायशी इलाके प्रभावित हुए। बिजली संकट के पीछे राज्य के थर्मल प्लांटों में कर्मचारियों की हड़ताल को प्रमुख कारण बताया गया। कमी की भरपाई के लिए पावरकॉम ने कैटेगरी-2 के इंडस्ट्रियल फीडरों पर कट लगाया, लेकिन शहर में कई जगह फैक्ट्रियों और घरों की लाइनें एक ही फीडर से जुड़ी होने के कारण करीब दो दर्जन इंडस्ट्रियल पॉकेट्स के साथ 25 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ता भी अंधेरे में रहे। गदाईपुर निवासी दीपक के अनुसार रात में कटौती से बच्चे परेशान रहे और पावरकॉम कर्मियों को फोन करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। फोकल पॉइंट और इंडस्ट्रियल एरिया में कुछ यूनिटों ने नाइट शिफ्ट रद की। कटौती से दिलबाग नगर के एक हिस्से, स्वर्ण पार्क, रंधावा मसंदा, बस्ती दानिशमंदा सहित कई कॉलोनियां और फोकल प्वाइंट, उद्योग नगर, लेदर कॉम्प्लेक्स, इंडस्ट्रियल एस्टेट व अजय एस्टेट जैसे औद्योगिक इलाके प्रभावित रहे।
- Next 55 ग्राम नशीला पाउडर बरामदगी मामले में सुरेंद्र सिंह को 5 साल कैद
- Previous रंगीन पंजाबी सूट में लड़कियों ने पेश किया गिद्दा
Recent Posts
- Punjab graft case: Complainant identifies Bhullar, co-accused in CBI court
- IDFC First Bank | Prosecution sanctions against 4 in Smart City fund diversion case
- PU senate elections: Counting still on
- 5 govt senior secondary schools in UT sans regular principals
- Sonepat Man gets life term for killing daughter