Chandigarh Daily 19°C Mainly clear AQI 54 Nifty 23,960.60 +0.63% Sensex 77,301.40 +0.50% Bank Nifty 55,913.60 +0.67% USD-INR 94.53 -0.11% Gold ₹/10g ₹125,668 +1.52% Silver ₹/kg ₹161,610 +1.71% Crude \$ 87.28 -0.95% Chhattisgarh 254/10 & 284/10 v Hyderabad (India) 280/10 & 13/2 *ISTLive

रेवाड़ी में कॉलोनीवासियों ने नारनौल रोड किया जाम:पेयजल संकट पर हंगामा, अधिकारियों को बुलाने पर अड़ी महिलाएं; पुलिस की एक नहीं सुनी

रेवाड़ी में पेयजल संकट से परेशान लोगों ने मंगलवार सुबह नारनौल रोड पर जाम लगा दिया। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए मनाने का प्रयास किया। कॉलोनीवासी विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों मामले की सूचना दी। अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लक्ष्मी नगर के लोगों ने रेवाड़ी- नारनौल रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में पिछले दो साल से पेयजल की समस्या बना हुई है। इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अपनी समस्या बताई, परंतु अधिकारियों से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। जिस कारण उन्हें रोड जाम करने के लिए विवश होना पड़ा। डीसी को भी दे चुके शिकायत मोहल्लावासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले की पेयजल लाइन दो साल से खराब पड़ी है। जिससे पानी का रिसाव होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। जहां पानी पहुंचता है, वहां गंदा पानी आता है। जिससे मोहल्लावासी परेशान है। विभागीय अधिकारियों के साथ डीसी के सामने भी अपनी समस्या रख चुके हैं। इसके बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। पुलिस मोहल्लावासियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।