Chandigarh Daily 20°C Clear AQI 61 Nifty 23,810.85 +1.58% Sensex 76,917.85 +1.62% Bank Nifty 55,540.05 +0.98% USD-INR 94.73 -0.17% Gold ₹/10g ₹119,837 -0.88% Silver ₹/kg ₹151,262 -2.40% Crude \$ 95.89 -0.59% Chhattisgarh 284/10 v Hyderabad (India) 275/9 *ISTLive

रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे का मर्डर,VIDEO:ब्लैक थार से उतरकर टॉयलेट करने लगा, दोस्त ने कूदकर सिर में 4 बार रॉड मारी

हरियाणा के रेवाड़ी में BJP नेता के भतीजे की हत्या कर दी गई। घटना CCTV में कैद हो गई। इसमें दिख रहा है कि सुनसान सड़क पर ब्लैक थार से उतरकर युवक टॉयलेट करने लगता है। तभी उसका एक साथी दोनों हाथों से जोर लगाकर उसके सिर पर रॉड से वार करता है। मृतक की पहचान जितेंद्र यादव (40) के रूप में हुई है। उसके चाचा उत्तम सिंह BJP के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। हत्या का आरोप जितेंद्र के बचपन के दोस्त और उसके दो साथियों पर लगा है। दोस्तों के बीच विवाद की वजह क्या रही, यह अभी सामने नहीं आई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रवीन ठेकेदार को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। चाचा बोले- बाइक पर डेयरी के लिए निकला कमालपुर गांव निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह ने बताया कि उनका भतीजा जितेंद्र खेती बाड़ी संभालता था। जितेंद्र सोमवार दोपहर बाद करीब 3 बजे बाइक से डेयरी के लिए निकला था। शाम को उसे गांव के बस अड्‌डे पर भी देखा। शाम को सरपंच ने उसे फोन पर बताया कि जितेंद्र को किसी ने गोली मार दी। उसके मौके पर पहुंचने से पहले पुलिस वहां पहुंच चुकी थी। जितेंद्र औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था, सिर में चोट के गहरे निशान थे। CCTV में खुला राज, बचपन के दोस्त ने ही मारा पुलिस ने छानबीन शुरू की। भाड़ावास रोड पर पर जिस जगह मर्डर हुआ, वो इलाका सुनसान है। यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) के प्लांट के पास काफी जमीन खाली पड़ी है। इसी सुनसान जगह को मर्डर के लिए चुना गया। छानबीन के दौरान दूर एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सारा सीन कैद हो गया। जिसमें जितेंद्र के ऊपर रॉड से हमला करने वाला उसका बचपन का दोस्त प्रवीन दिखाई दिया। प्रवीन भी कमालपुर गांव का ही रहने वाला है। दोस्त ने मर्डर क्यों किया, अभी ये सवाल उलझा जितेंद्र के चाचा ने कहा कि वे सोच भी नहीं सकते कि प्रवीन उसकी हत्या कर सकता है। प्रवीन के साथ जितेंद्र की गहरी दोस्ती थी। जितेंद्र खेती-बाड़ी करता था जबकि प्रवीन कंस्ट्रक्शन ठेकेदार है। परिवार हैरान है कि जितेंद्र की हत्या दोस्त ने ही क्यों कर दी। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में खुलकर बोलने से बच रही है। CCTV में कैद हुआ मर्डर अब जानिए CCTV में क्या दिख रहा 5 साल विदेश में रहा जितेंद्र, पिता की मौत पर लौटा परिवार के मुताबिक, जितेंद्र यादव करीब 5 साल अलग-अलग देशों में रहा। करीब 3 साल पहले पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार ने उसे घर बुला लिया और फिर विदेश लौटने नहीं दिया। उसके बाद से वह खेती-बाड़ी करने लगा था। जितेंद्र का एक 18 साल का बेटा व 15 साल की बेटी है। प्रवीन भी शादीशुदा है और उसके भी 21 साल का बेटा और 17-18 साल की बेटी है।