रोहतक में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव घर के ही आंगन में मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी खुद सदर थाना पहुंच गया और पुलिस को मां की हत्या करने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम महिला के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हेड हाउस भेज दिया है। अब हत्या के पीछे की वजह और आरोपी से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। महिला अपने तीन बच्चों और सास-ससुर से अलग घर में रहती थी। वहीं, पति बाहर नौकरी करता है। पति गुजरात में नौकरी करता मृतका की पहचान गांव ब्राह्मणवास निवासी पिंकी (40) के रूप में हुई। पिंकी का पति देवेंद्र सिंह प्राइवेट कंपनी में गुजरात में नौकरी करता है। जबकि मृतका के तीन बच्चे हैं, जो सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी गांव में अकेली रहती थी। तीनों बच्चे सोनीपत में रहते मृतका पिंकी का एक बड़ा बेटा प्रिंस व दो बेटियां हैं। तीनों सोनीपत में दादा-दादी साथ रहते हैं। सुबह करीब सवा 11 बजे प्रिंस उर्फ मोनू गांव आया और अपनी मां पिंकी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद खुद ही थाने में जाकर वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस मामले में कर रही जांच सदर थाना पुलिस ने बताया कि एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल एक्सपर्ट को भी बुलाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
रोहतक में बेटे ने मां को गला घोंटकर मारा:हत्या के बाद खुद थाने जाकर सरेंडर किया; 3 बच्चों और सास-ससुर से अलग रहती थी