लुधियाना में बाइक सवार दो बदमाशों ने कुछ ही दूरी के भीतर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। गुरुद्वारा नानकसर के पास बदमाशों ने पहले महिला से पर्स झपटा। उसके शोर मचाने पर फरार होते हुए कुछ दूरी पर एक व्यक्ति से एक्टिवा और कैश छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एसीपी सरबजीत चीमा ने दी। महिला के शोर मचाने पर मची भगदड़ शिकायतकर्ता कमलदीप के मुताबिक, बाइक सवार दोनों आरोपी एलिवेटेड रोड पर गुरुद्वारा नानकसर के पास पहुंचे थे। उन्होंने वहां एक महिला से पर्स झपट लिया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। बदमाश तेजी से भागने लगे। इसी दौरान कुछ दूरी पर उन्होंने मुझ से एक्टिवा और एक हजार रुपए छीन लिए। राहगीरों ने बनाई वीडियो, गुंडागर्दी करते दिखे बदमाश वारदात के दौरान एलिवेटेड रोड पर मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। वीडियो में दोनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आरोपियों की गतिविधियां और उनकी गुंडागर्दी भी कैद हुई है। पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तारी होगी पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Next जालंधर गद्दा फैक्ट्री में आग से झुलसे मजदूर की मौत:70% तक जला, सिर पर लगी थी चोट; उत्तर प्रदेश का रहने वाला था
- Previous हलवारा एयरपोर्ट से बदला एयर इंडिया का टाइम:दिल्ली से 3:35 बजे पहुंचेगी फ्लाइट, 4:05 पर वापसी; नया शेड्यूल 10 सितंबर से
Recent Posts
- From Changthang to the runway: Ladakh’s Pashmina story takes centre stage at fashion week
- Farooq cites LG’s illness for delay in cabinet expansion
- Divisional commissioner flags off Jammu–Basohli bike ride
- Second Kashmir-bound bus targeted in stone-pelting incident in 24 hours
- Punjab CM video row: Ludhiana top cop Swapan Sharma questioned by ED