Chandigarh Daily 18°C Mainly clear AQI 54 Nifty 22,888.95 -1.11% Sensex 73,852.90 -1.17% Bank Nifty 55,488.10 -0.64% USD-INR 94.92 +0.00% Gold ₹/10g ₹126,690 -0.20% Silver ₹/kg ₹174,444 -0.19% Crude \$ 98.55 +0.01% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

हलवारा एयरपोर्ट से बदला एयर इंडिया का टाइम:दिल्ली से 3:35 बजे पहुंचेगी फ्लाइट, 4:05 पर वापसी; नया शेड्यूल 10 सितंबर से

लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दिल्ली आने-जाने वाली दोपहर की फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। नया शेड्यूल 10 सितंबर 2026 से लागू होगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर जगीर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नियमित यात्रियों की मांग को देखते हुए फ्लाइट का समय बदला गया है। नए शेड्यूल के मुताबिक दिल्ली से दोपहर की फ्लाइट 3:35 बजे हलवारा एयरपोर्ट पहुंचेगी, जबकि यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट 4:05 बजे रवाना होगी। फिलहाल सुबह संचालित होने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए मिलेगा ज्यादा समय नए समय का नियमित यात्रियों ने स्वागत किया है। हलवारा से अक्सर यात्रा करने वाले डॉ. गौहर वत्सायन ने कहा कि समय में बदलाव से दिल्ली एयरपोर्ट पर कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर बेंगलुरु और मुंबई समेत अन्य शहरों की यात्रा करते हैं। दिल्ली पहुंचने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने के लिए पहले बहुत कम समय मिलता था। इस वजह से फ्लाइट छूटने का डर बना रहता था। एयरपोर्ट के प्रतिबंधित समय में बदलाव की भी मांग स्थानीय प्रशासन की ओर से हलवारा एयरपोर्ट के अधिकारियों से एयरपोर्ट के मौजूदा प्रतिबंधित संचालन समय को बढ़ाने का अनुरोध भी किया गया है। इस मांग को मंजूरी मिलती है तो आने वाले महीनों में फ्लाइट्स के समय में और बदलाव संभव है। इससे उन यात्रियों को फायदा हो सकता है, जो दिल्ली से रात के समय विदेश जाने वाली फ्लाइट पकड़ते हैं। हलवारा से दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें इंटरनेशनल कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए अधिक समय मिलेगा। यात्रियों को उम्मीद-आने वाले महीनों में बढ़ेंगी फ्लाइट्स हलवारा एयरपोर्ट से नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि आने वाले महीनों में यहां से और फ्लाइट्स शुरू की जानी चाहिए। इससे लुधियाना और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली जाने के बजाय हलवारा से ही हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों का मानना है कि फ्लाइट्स बढ़ने से हलवारा एयरपोर्ट पंजाब के प्रमुख एयर ट्रैवल हब के रूप में विकसित हो सकता है।