Chandigarh Daily 17°C Clear AQI 53 Nifty 22,811.35 -0.34% Sensex 73,709.69 -0.19% Bank Nifty 54,976.90 -0.92% USD-INR 94.45 -0.34% Gold ₹/10g ₹125,990 -0.02% Silver ₹/kg ₹175,654 +0.23% Crude \$ 97.98 +0.85% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

लुधियाना में हेड-टीचर की क्लासरूम में मौत:राउंड पर आए, टीचर ने पानी दिया तो गिलास पकड़ते ही गिरे; ड्रग सेंसस के वक्त हमला हुआ था

लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर की क्लासरूम में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वो हर रोज की तरह बच्चों की क्लास में राउंड पर थे। प्री-प्राइमरी क्लास में पहुंचकर बच्चों और टीचर से बातचीत के दौरान अचानक उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। क्लास में मौजूद एक टीचर ने पानी दिया, लेकिन गिलास पकड़ते ही हेड टीचर मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। साथी टीचर्स दौड़कर आए और उन्हें संभालने की कोशिश की और CPR भी दी। इसके बाद टीचर्स उन्हें मोहल्ला क्लिनिक में ले गए। उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें डीएमसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब डेढ़-दो महीने पहले ड्रग सेंसस की ड्यूटी के दौरान उन पर हमला हुआ था। गांव में सर्वे के दौरान कुछ नशेड़ियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें उनकी छाती पर गंभीर चोट लगी थी। उधर, हेड टीचर के निधन की सूचना मिलते ही परिजन भी DMC अस्पताल पहुंच गए। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। आज उनका पैतृक गांव ललतों में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानिए हेड टीचर ने आखिरी दिन स्कूल में क्या क्या किया… परिवार में पत्नी और दो बच्चे हरजीत ग्रेवाल परिवार में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी हाउसवाइफ हैं। बड़ा बेटा खेती-बाड़ी संभालता है, जबकि बेटी कनाडा में पढ़ाई कर रही है। उनके दो बड़े भाई भी हैं। अचानक हुए निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। डेढ़-दो महीने पहले ड्रग सेंसस के दौरान हुआ था हमला टीचर हरजिंदर सिंह ने बताया कि करीब डेढ़-दो महीने पहले ड्रग जनगणना की ड्यूटी के दौरान हरजीत ग्रेवाल पर हमला हुआ था। वह ललतों कलां गांव में सर्वे कर रहे थे, तभी कुछ नशा करने वालों ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। उस दौरान उनकी छाती पर चाकू से गंभीर चोट लगी थी।