Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 57 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.90 -0.60% Gold ₹/10g ₹122,976 -0.97% Silver ₹/kg ₹156,796 -0.83% Crude \$ 90.44 -0.09% New Zealand v IndiaISTLive

कुरुक्षेत्र में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटीं, कान फटे:बदमाश की भागने की कोशिश नाकाम; ग्रामीण ने बाजार तक दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के ईशरगढ़ गांव में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटने के बाद भाग रहे आरोपी को ग्रामीण ने पीछा कर बाजार में पकड़ लिया। आरोपी ने बचने के लिए ग्रामीण पर ईंट से हमला भी किया, फिर भी उसे पकड़ लिया गया। बालियां झपटने के दौरान महिला के कान फट गए। उसे तुरंत उपचार दिलाया गया। वारदात ईशरगढ़ की रहने वाली महिला सुंदर के साथ हुई। आरोपी युवक ने पहले महिला को बातचीत में उलझाया। इसी दौरान मौका पाकर उसके कानों से बालियां झपट लीं। अचानक हुई वारदात से महिला के कान फट गए और महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिली तो संदीप ने शुरू किया पीछा महिला के चिल्लाने की वजह से गांव के लोगों को वारदात का पता चल गया। इसी दौरान संदीप कुमार अपनी बाइक पर खेतों से लौट रहा था। ग्रामीणों ने उसे आरोपी के भागने की जानकारी दी। संदीप ने बिना देर किए आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। आरोपी बाइक लेकर जलेबी पुल की तरफ गया। शाहाबाद बाजार में पकड़ा गया आरोपी यहां से आरोपी शाहाबाद बाजार में दाखिल हो गया। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण उसके लिए बाइक से आगे निकलना मुश्किल हो गया। उसने बाइक छोड़ दी और पैदल भागने लगा। इस दौरान संदीप ने आरोपी का पीछा जारी रखा। जब उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो युवक ने वहां पड़ी ईंट उठाकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया इसके बावजूद संदीप पीछे नहीं हटा। उसने आरोपी को पकड़ने के लिए शोर मचाया। बाजार के लोग भी मदद के लिए आगे आए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद महिला से झपटी गई बालियां बरामद कर ली और तुरंत पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ थाना शाहाबाद SHO जगदीश टामक ने बताया कि आरोपी की पहचान सतेंद्र निवासी मंडोखरा के रूप में हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए सीआईए के हवाले किया गया है। पुलिस उससे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।