फाजिल्का | सेवा भारती फाजिल्का की ओर से आसरा मानसा (मंटू आसरा बढ़ेवा) और एएलआईएमसीओ के सहयोग से भारत सरकार की आर.वी.वाई. योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों का पंजीकरण शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आर्य समाज मंदिर, फाजिल्का में आयोजित होगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को सरकार की योजना के तहत निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण करना है। शिविर में व्हीलचेयर, कमोड कुर्सी, कान की मशीनें, वॉकर, कुर्सियां, छड़ी, सर्वाइकल कॉलर, कमर दर्द के लिए बैक बेल्ट, घुटने के पैड और बैठने वाली छड़ी सहित विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीकरण किया जाएगा। संस्था ने स्पष्ट किया कि 15 सितंबर को आयोजित शिविर में केवल पंजीकरण किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को दस्तावेजों की जांच और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाद में उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। पंजीकरण करवाने के लिए लाभार्थी की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- Next Moldovan government spokesperson says drone alert delayed Zelenskyy’s departure for Norway
- Previous दरेसी बालाजी मंदिर में राम संकीर्तन