लुधियाना| संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान मंदिर दरेसी के प्रांगण में श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से मंगलवार साप्ताहिक लड़ीवार संकीर्तन का आयोजन किया गया। यह संकीर्तन श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं छठी उत्सव को समर्पित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कमेटी सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित कर की। इसके बाद भजन गायक लाडी व भाई राहुल सहगल ने हरिनाम संकीर्तन किया। कार्यक्रम में श्री रामलीला कमेटी के कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा, संदीप मरवाहा, लक्ष्मीनाथ गुप्ता, कुलभूषण मलिक, नीरज आहूजा बुट्टा, पूजा नरूला सहित पदाधिकारी और सेवादार मौजूद रहे। आरती के बाद पंडित दुलीचंद ने पवित्र जल के छींटे दिए। पंडित सोनू शर्मा और पंडित गणेश ने प्रसाद वितरित किया। कमेटी की ओर से लंगर एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।