लुधियाना| श्री शिव दुर्गा मंदिर, आकाश पूरी में जिला भाजपा बुद्धिजीवी सैल के अध्यक्ष उमेश मल्होत्रा की अध्यक्षता मे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करवाया गया। पंडित राम जी ने मंत्रोचारण के साथ बाला जी की स्तुति की। इस मौके महिला संकीर्तन मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय हिन्दू मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश बांसल,श्री हनुमंत सेवा समिति संगीत परिवार से सुरिंदर खन्ना,भाजपा नेता राजू बेरी, रोहित सिक्का विशेष रूप से उपस्थित हुए। पाठ उपरांत श्री राधा कृपा सेवा परिवार की ओर से 18 सितंबर को श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली संध्या फेरी की प्रचार सामग्री जारी की गई। इस दौरान राजिंदर कालिया, अशोक धीर, सीए हेमंत भारद्वाज, सीए संदीप, नरेश गुप्ता, सोनू शर्मा, जतिंदर वशिष्ठ,बबलू अग्रवाल, दिनेश मंगला, सुमेश मल्होत्रा, राजेश भनोट, मनीष मित्तल, राजेश मल्होत्रा, नवीन मल्होत्रा, संजीव शर्मा, राजीव शर्मा, सीता सुंदर लता, मधु चड्ढा, हर्ष गुप्ता, कविता जिंदल,अनीता गुप्ता, पल्लवी,दीपा कपूर, प्रीति चावला, आदि मौजूद रहे।
श्री शिव दुर्गा मंदिर में भाजपा के बुद्धिजीवी सेल ने करवाया श्री हनुमान चालीसा पाठ
Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.