लुधियाना | संत आश्रम लोपों साहिब (मोगा) की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित 28वां दरबार धार्मिक नूरी दीवान 11, 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल दाना मंडी, गिल रोड, अरोड़ा सिनेमा के पीछे रहेगा। दीवान प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10:30 बजे तक सजेंगे। शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक कविशरी जत्थे गुरु जस करेंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे से 10:30 बजे तक संत जगजीत सिंह लोपों वाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अमर कथा करेंगे। कमेटी के मुखी अजीत सिंह ठेकेदार, कैशियर चमकौर सिंह, कुलदीप सिंह कलसी, इंदरजीत सिंह पप्पी और कुलविंदर सिंह टीटू ने संगत से पहुंचने की अपील की।
- Next रुक्मिणी विवाह प्रसंग जीवात्मा का परमात्मा के मिलन विश्वास और समर्पण का प्रतीक : स्वामी प्रफुल महाराज
- Previous श्री शिव दुर्गा मंदिर में भाजपा के बुद्धिजीवी सेल ने करवाया श्री हनुमान चालीसा पाठ
Recent Posts
- In Singapore: Saini visits Suntec City to explore infra models for Gurugram convention centre
- Punjab: Shots fired after ‘drunk’ driver rams car into scooter in Sangrur
- Spice of Life: On Oshawa detour, debt only gratitude can repay
- BJP will return to power in Himachal: Srikant Sharma
- Dharamshala: Pong wetland set for fresh eco-tourism push