Chandigarh Daily 28°C Mainly clear AQI 80 Nifty 22,603.05 -0.76% Sensex 72,638.70 -0.59% Bank Nifty 55,055.55 -0.13% USD-INR 96.78 +0.43% Gold ₹/10g ₹129,004 -0.98% Silver ₹/kg ₹187,616 -2.09% Crude \$ 89.94 +0.56% India Under-19s 315/10 & 11 * v Australia Under-19s 174/10 & 151/10 ISTLive

सड़क किनारे खड़ी कार से मिला युवक का शव:कुरुक्षेत्र पुलिस ने पिछला शीशा तोड़ निकाली डेडबॉडी; रिश्तेदारी से लौट रहा था

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में इंद्री रोड पर प्राचीन हनुमान मंदिर के पास सुबह Grand i10 कार के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। कार रात से ही सड़क किनारे खड़ी थी। सुबह दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो काफी देर तक कार को उसी जगह खड़ा देखा। शक होने पर दुकानदार कार के पास पहुंचे और अंदर झांककर देखा, तो ड्राइवर सीट पर युवक बेसुध हालत में पड़ा था। तुरंत इसकी बाद डायल 112 पर दी गई। मृतक की पहचान रमन कुमार निवासी अंशुमाजरा जिला करनाल के रूप में हुई। रमन कल अपनी रिश्तेदारी में बदरपुर गांव आया था और रात को घर लौट रहा था। स्टेयरिंग पर पड़ा मिला उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार का पिछला शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक ड्राइवर सीट पर स्टेयरिंग के ऊपर गिरा पड़ा था। शुरुआती जांच में उसके शरीर पर चोट का कोई साफ निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। कार नंबर से पहचान की कोशिश पुलिस ने मौके पर कार की जांच की। कार का नंबर HR05AV1527 मिला। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक और युवक की पहचान की कोशिश शुरू की। बाद में परिवार को सूचना दी गई। परिवार ने अपनी रिश्तेदारी में पूछताछ की और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। रातभर खड़ी रही कार, सुबह खुलासा बताया जा रहा है कि कार देर रात से ही मंदिर के पास खड़ी थी। रात में किसी ने कार के अंदर झांककर नहीं देखा। सुबह दुकानदार पहुंचे और काफी देर तक कार को उसी जगह खड़ा देखा तो उन्हें शक हुआ। पास जाकर देखने पर युवक ड्राइवर सीट पर गिरा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौत की वजह अभी साफ नहीं उधर, पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। हालांकि अभी मौत की वजह साफ नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।