Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 67 Nifty 22,776.10 +0.98% Sensex 73,067.81 +0.95% Bank Nifty 55,128.40 +0.76% USD-INR 96.41 +0.11% Gold ₹/10g ₹130,015 +0.91% Silver ₹/kg ₹191,791 +0.94% Crude \$ 89.32 -0.12% India Under-19s 315/10 v Australia Under-19s 86/4 & 174/10 *ISTLive

सिरसा में तांत्रिक बनकर किसान से ₹22 लाख हड़पे:राशि डबल करने का झांसा, खेत में बताई जगह खोदनी पड़ेगी; पत्नी के जेवर बेचे

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के एक किसान ने ठग ने तांत्रिक बनकर ठग लिया। तांत्रिक बने ठग ने किसानों को झांसा दिया कि वे उसके लिए हवन करेंगे और सारे काम सही कर देंगे। अगर उसके खाते में पैसे डाल दिए, तो खेत में बताई जगह को खोदने पर उसके पैसे डबल हो जाएंगे। किसान ने झांसे में आकर 22 लाख उसके खाते में डाल दिए। जानकारी के अनुसार, किसान सुखदीप अबूबशहर का रहने वाला है। किसान की दो शादियां हो रखी है तो घर में कैश और जेवरात रखे थे, जिनकी कीमत करीब 22 लाख है। उसकी पत्नी ने किसान का फोन लेकर ठग का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने इससे जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और ट्रांजक्शन से जुड़ी डिटेल मांग ली है। मामले में डबवाली सदर थाना प्रभारी दिलीप कुमार का कहना है कि यह मुकदमा सदर थाने में दर्ज किया गया है और इसकी जांच साइबर थाना की टीम कर रही है। पुलिस प्रवक्ता आनंद बोले, इससे जुड़ी डिटेल ली जा रही है ओर जल्द आरोपी का पता लगाएंगे। की-पेड वाला फोन रखता है किसान शिकायतकर्ता सुखदीप की-पेड वाला सिंपल फोन रखता है। उसके पास ठग ने टेक्स मैसेज भेजे थे। उन्हीं को देखकर सुखदीप प्रलोभन में आ गया और उसने इस झांसे में आकर अलग-अलग तारीखों में कई बार पैसे ट्रांसफर किए। इसके लिए घर में रखा कैश और जेवरात बेचकर प्राप्त राशि को सीएससी सेंटर या किसी जानकार से ठग द्वारा बताए खाते में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। शिकायत में 12 अप्रैल से 18 मई 2026 तक कई ट्रांजेक्शन के अलावा 2 जुलाई को 5 लाख रुपए और 4 जुलाई को 1 लाख रुपए NEFT के जरिए ट्रांसफर करने की बात कही गई है। किसान ने कुल करीब 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी है। सुखदीप सिंह के अनुसार, आरोपियों ने इसके बदले उन्हें कोई रकम नहीं भेजी। जानिए पुलिस को दी शिकायत में क्या बताया मैसेज आया, हम बाबा लोग है, सारे काम सही कर देंगे पुलिस को दी शिकायत में डबवाली के अबूबशहर निवासी सुखदीप सिंह ने बताया कि वह 8वीं तक पढा-लिखा है और खेती-बाड़ी करता है। उसके पास किसी नंबर से टेक्स मैसेज आया कि हम बाबा लोग है आपके सारे काम सही कर देंगे। हम आपके लिए हवन कर देंगे और आपकी रकम को भी दोगुना कर देंगे। आप माला-माल हो जाएंगे। इस तारीख को इतनी रकम डाली वह उनके बहकावे में आ गया और उसने उपरोक्त मोबाइल नंबर पर बात की और उन्होंने कहा, आप हमारे खाते में रकम डालो और आपके खेत में जगह बताएंगे। वहां से जगह खोदकर दोगुनी रकम निकाल लेना। उसने 12 अप्रैल 2026 को कुल 13504 रुपए, कुल 50 हजार रुपए, कुल 43 हजार रुपए, कुल 49,999 रुपए, कुल 69 हजार रुपए, 30 अप्रैल 2026 को केनरा बैंक खाते में कुल 2 लाख रुपए भेजे थे। 4 अप्रैल कुल 4600 रुपए, 17 मई कुल 24,999 रुपए, कुल 25 हजार रुपए, कुल 50 हजार रुपए, कुल 25 हजार रुपए, कुल 24,998 रुपए, कुल 25 हजार रुपए, कुल 25 हजार रुपए, कुल 24,999 रुपए, कुल 25 हजार रुपए, कुल 25 हजार रुपए, 18 मई को कुल 25 हजार रुपए, 2 जुलाई को उसने हरियाणा ग्रामीण बैंक खाता सख्या से कुल 5 लाख रुपए व 4 जुलाई को कुल 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए थे। उन्होंने उसके पास कोई पैसे नहीं भेजे। फिर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। कुछ ट्रांजक्शन की डिटेल उससे गुम हो गई है। अज्ञात का पता लगाकर कार्रवाई की मांग इस संबंध में उसने आनलाइन शिकायत 18 अगस्त को दर्ज करवा दी थी। पुलिस से आग्रह किया कि उसकी शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति का पता लगाकर उसके साथ हुए फ्रॉड कुल 22 लाख रुपए वापिस दिलवाए जाए। मामले में डबवाली सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया। अभी जांच जारी है। शिकायतकर्ता को जांच के लिए थाने में बुलाया गया है।