सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव कथूरा में जन्माष्टमी के दिन बड़ा हादसा हो गया। गांव के अड्डे पर परिवार के लिए मिठाई लेने पहुंचे करीब 50 वर्षीय सतबीर के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज बिजली की तार टूटकर गिर गई। तार की चपेट में आने से करंट लगने पर सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई। वह बच्चों के लिए जन्माष्टमी के अवसर पर घेवर लेने मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे। त्योहार की तैयारियों के बीच हुए हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव कथूरा निवासी प्रदीप ने बताया कि सतबीर उनके परिवार के सदस्य थे। जन्माष्टमी के दिन सतबीर गांव के अड्डे पर स्थित मिठाई की दुकान पर बच्चों के लिए घेवर लेने पहुंचे थे। वह मिठाई लेने के लिए दुकान के पास खड़े थे, तभी ऊपर से 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार अचानक टूटकर नीचे जा गिरी। तार की चपेट में आने से सतबीर गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अड्डे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रोहतक मेडिकल कॉलेज में थे माली जानकारी के अनुसार, सतबीर (50) गांव कथूरा के रहने वाले थे और रोहतक मेडिकल कॉलेज में माली के पद पर कार्यरत थे। रोजमर्रा की तरह वह परिवार के लिए जन्माष्टमी की मिठाई लेने निकले थे। परिजनों के अनुसार, घर में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल था। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य जन्माष्टमी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन अचानक सतबीर की मौत की सूचना मिलने से परिवार में मातम का माहौल है। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। बिजली व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल हादसे के बाद ग्रामीणों ने गांव में हाई वोल्टेज बिजली लाइनों की स्थिति को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की तारों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभाग से गांव में लगी बिजली लाइनों और तारों का निरीक्षण करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कहीं तारें पुरानी या जर्जर स्थिति में हैं तो उन्हें तत्काल बदला जाना चाहिए। इसके साथ ही संभावित खतरे वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति की जान खतरे में न पड़े। शव मेडिकल में रखवाया, कल होगा पोस्टमॉर्टम हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से भी घटना की जांच करवाने और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
- Next ‘Lower The Rate Or I’ll Stop Trading’: Trump’s Fresh Warning To Fed
- Previous India-Backed Maldives Connectivity Project Reaches Major Milestone As First Bridge Segment Is Completed
Recent Posts
- Punjab graft case: Complainant identifies Bhullar, co-accused in CBI court
- IDFC First Bank | Prosecution sanctions against 4 in Smart City fund diversion case
- PU senate elections: Counting still on
- 5 govt senior secondary schools in UT sans regular principals
- ‘Lapses in police probe’, court acquits Morni mishap accused