Chandigarh Daily 28°C Clear AQI 74 Nifty 22,600.00 -0.39% Sensex 73,123.83 -0.17% Bank Nifty 54,287.35 -1.16% USD-INR 94.94 +0.14% Gold ₹/10g ₹122,337 -1.29% Silver ₹/kg ₹164,673 -1.92% Crude \$ 103.27 +3.82% India Women v Zimbabwe WomenISTLive

हमीरपुर में 3 साल के बच्चे की मौत, VIDEO:खेलते समय पानी के टैंक में गिरा, आज पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल की रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में तीन साल के बच्चे की पानी की खातरी (टैंक) में डूबने से मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह आंगन में बने पानी के टैंक के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। परिजनों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सुजानपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी जमा करने के लिए पहाड़ खोदकर गहरे गड्ढे बनाए जाते हैं। इनमें जमा होने वाले पानी का इस्तेमाल खेतीबाड़ी के लिए किया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंची घटना के बाद क्षेत्र में खुले पड़े टैंकों को ढकने की मांग उठने लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमीरपुर में होगा पोस्टमार्टम शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। इस घटना से टपरा गांव में शोक का माहौल है। हादसे ने घर के आंगन में खुले जल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसे के बाद PHOTOS…