Chandigarh Daily 16°C Clear AQI 58 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.91 -0.59% Gold ₹/10g ₹123,032 -0.94% Silver ₹/kg ₹156,827 -0.83% Crude \$ 90.83 +0.34% New Zealand A v India A 363/5 *ISTLive

हरियाणा के नव-प्रमोटेड प्रिंसिपल्स की 12 दिन की ट्रेनिंग:SCERT गुरुग्राम में हाजिरी अनिवार्य; छूट सिर्फ मेडिकल या SIR ड्यूटी पर ही मिलेगी

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पदोन्नत (प्रमोट) हुए नए प्रिंसिपल्स के लिए 12 दिवसीय अनिवार्य इंडक्शन ट्रेनिंग होगी। जिसका पहला बैच 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा यह रेजिडेंशियल ट्रेनिंग 14 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। SCERT के उप-निदेशक द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रथम चरण में 7 जिलों—गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, पानीपत, पंचकूला और यमुनानगर के जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों के संबंधित नव-पदोन्नत प्रिंसिपल्स को कार्यमुक्त कर 14 सितंबर को सुबह हर हाल में SCERT गुरुग्राम में रिपोर्ट करने के निर्देश दें। अब जानिए ट्रेनिंग का शेड्यूल… ट्रेनिंग में सिखाए जाएंगें प्रबंधन के गुर शिक्षा विभाग द्वारा 3 दिसंबर 2025, 29 मई 2026 और 20 जुलाई 2026 को जारी प्रमोशन व पोस्टिंग ऑर्डर के तहत प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स को प्रशासनिक, शैक्षणिक और प्रबंधकीय बारीकियों को समझाने के उद्देश्य से यह इंडक्शन प्रोग्राम तैयार किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।