Chandigarh Daily 29°C Mainly clear AQI 80 Nifty 22,776.10 +0.98% Sensex 73,067.81 +0.95% Bank Nifty 55,128.40 +0.76% USD-INR 96.42 +0.12% Gold ₹/10g ₹129,582 +0.56% Silver ₹/kg ₹190,028 +0.00% Crude \$ 87.84 -1.78% India Under-19s 315/10 v Australia Under-19s 174/10 & 50/3 *ISTLive

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलने से मानसून सक्रिय, तापमान में 1°C तक गिरावट; भिवानी सबसे गर्म

हरियाणा में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिन (15 से 17 सितंबर) तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। सोमवार को राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 0.5°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.1°C की गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, झज्जर और चरखी दादरी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पूर्वी हवाएं हरियाणा में एक्टिव होने से मानसून के सक्रिय बने रहने के आसार हैं। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम प्रदेश में मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिन जारी रहेगी। 15 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। 16 सितंबर को उत्तर और मध्य हरियाणा सिरसा, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में बारिश हो सकती है। 17 सितंबर को पश्चिमी और मध्य हिस्सों में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं। 18 सितंबर को मौसम में सुधार होगा और केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश रह जाएगी। जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान… 5 जिलों में पारा 35°C तक पहुंचा: सोमवार को प्रदेश के 5 जिलों में अधिकतम तापमान 35°C या उससे अधिक दर्ज किया गया। भिवानी में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 36.0°C, हिसार में 35.4°C, सिरसा में 35.4°C, गुरुग्राम में 35.0°C, पानीपत में 35.0°C, रोहतक में 35.0°C दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला में 34.0°C, नारनौल में 34.0°C, सिरसा में 34.4°C, फरीदाबाद में 34.1°C और चंडीगढ़ में 33.8°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में गिरावट जारी: प्रदेश में रात के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.1°C की कमी आई है, जो सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0°C भिवानी और यमुनानगर में दर्ज किया गया। अंबाला में 25.4°C, हिसार में 24.4°C, करनाल में 24.8°C, नारनौल में 25.0°C, रोहतक में 25.8°C और पलवल में 26.4°C दर्ज किया गया।