Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 63 Nifty 23,810.85 +1.58% Sensex 76,917.85 +1.62% Bank Nifty 55,540.05 +0.98% USD-INR 94.73 +0.00% Gold ₹/10g ₹120,321 +0.26% Silver ₹/kg ₹150,454 -0.71% Crude \$ 95.35 -0.77% Chhattisgarh 284/10 v Hyderabad (India) 275/9 *ISTLive

हरियाणा में जिम के बाहर फाइनेंसर की हत्या:एक्सरसाइज कर बाहर निकला था युवक, बाइक सवार बदामशों ने गोली मारी

हरियाणा के यमुनानगर में गुरुवार सुबह जिम के बाहर एक फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मॉडल टाउन स्थित जिम के बाहर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल फाइनेंसर को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम नगर निवासी हरभजन सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस की टीमें हत्या के कारण और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान करने में जुटी हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…