Chandigarh Daily 18°C Clear AQI 55 Nifty 23,960.60 +0.63% Sensex 77,301.40 +0.50% Bank Nifty 55,913.60 +0.67% USD-INR 94.63 -0.11% Gold ₹/10g ₹123,893 +3.35% Silver ₹/kg ₹159,195 +5.17% Crude \$ 88.04 -0.09% Chhattisgarh 284/10 & 254/10 v Hyderabad (India) 13/2 & 280/10 *ISTLive

हिमाचल-कार एक्सीडेंट में बैंक मैनेजर की मौत:150 फीट नीचे खड्ड में गिरी, सुकेती खड्ड में पहुंची गाड़ी; पुलघराट में हादसा

हिमाचल के मंडी शहर के पुलघराट में बुधवार दोपहर बाद 3 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के अनुसार- कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान 37 वर्षीय मनीष उर्फ मनु के तौर पर हुई है। सड़क से पलटने के बाद मनीष का कार सुकेती खड्ड में जाकर रुकी। बताया जा रहा है कि मनीष कैनरा बैंक की शाखा में मैनेजर के तौर पर सेवारत्त थे। आज दोपहर के वक्त वह अपनी कार से मंडी से नेरचौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलघराट के पास अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क से 150 फीट नीचे पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से खड्ड में गिरी कार तक पहुंचकर मनीष को बाहर निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंडी के सनयार्ड के रहने वाले थे मनीष मनीष उर्फ मनु सनयार्ड क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और 9 वर्षीय बेटा है। उनकी पत्नी भी बैंक में कार्यरत बताई जा रही हैं। सनयार्ड वार्ड के पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि मनीष मिलनसार व्यक्ति थे। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंडी हादसे के PHOTOS..