Chandigarh Daily 23°C Clear AQI 64 Nifty 23,414.30 +0.29% Sensex 74,858.99 +0.76% Bank Nifty 56,470.65 +0.20% USD-INR 95.81 -0.06% Gold ₹/10g ₹135,104 +0.05% Silver ₹/kg ₹204,926 +0.17% Crude \$ 91.82 -0.60% India Women v Sri Lanka WomenISTLive

हिमाचल में अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून:3॰C तक गिरेगा तापमान, 18 सितंबर से बारिश में कमी, बाढ़-लैंडस्लाइड से 1683 करोड़ की संपत्ति नष्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले 75 घंटे तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 15 व 16 सितंबर को राज्य के अधिकांश भागों में हल्की में मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। खासकर निचले इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। राहत की बात यह है कि किसी भी जिला में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। बारिश का दौरान 17 सितंबर तक जारी रहेगा। 18 सितंबर से मानसून कमजोर पड़ने लगेगा। इससे 19 व 20 सितंबर को ज्यादातर भागों में मौसम साफ रहेगा। वहीं कांगड़ा जिला के कुछेक भागों में सोमवार को दिन में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन राज्य के ज्यादातर भागों में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। इससे कुछ शहरों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों के दौरान भी तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आएगी। 18 सितंबर के बाद तापमान में उछाल आना शुरू होगा। सीजन में 11% कम बारिश राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 11% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के दौरान भी प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके बावजूद अलग-अलग दिनों में कई क्षेत्रों में बारिश का दौर बना रहेगा। मानसून की विदाई में लगेगा वक्त: संदीप मौसम विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना है। इसके बाद मानसून कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन अभी मानसून की विदाई नहीं होगी। राज्य में मानसून की विदाई की नॉर्मल डेट 25 सितंबर है। मानसून सीजन में 300 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। एक जून से 13 सितंबर तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 180 मौतें सड़क हादसों में हुईं। वहीं, लैंडस्लाइड से 18, पानी में डूबने से 13 और फ्लैश फ्लड में एक व्यक्ति की जान गई। 1683 करोड़ की संपत्ति नष्ट मानसून के दौरान बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से प्रदेश में 1683 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग (PWD) को करीब 1231 करोड़ रुपए की क्षति हुई है। प्रदेश में 129 घर पूरी तरह जमींदोज और 502 घरों को आंशिक नुकसान आंका गया है।