Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 55 Nifty 24,536.60 +2.40% Sensex 79,310.01 +2.60% Bank Nifty 57,773.65 +3.33% USD-INR 94.47 -0.17% Gold ₹/10g ₹125,585 +1.52% Silver ₹/kg ₹160,755 +1.24% Crude \$ 89.34 +1.38% Chhattisgarh 254/10 & 284/10 v Hyderabad (India) 280/10 & 259/9 *ISTLive

हिसार की सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर जान दी, हलवाई से मारपीट का आरोपी था

 

हरियाणा के हिसार जिले की सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी फंदे पर लटका मिला। मृतक ने पानी के एक पाइप से अपनी शर्ट को फंदा बनाकर खुदकुशी की। मृतक की पहचान फतेहाबाद के रतिया एरिया के खुनण गांव निवासी 26 वर्षीय चरणजीत सिंह के रूप में हुई है।

मृतक के भाई विक्रमजीत ने बताया कि चरणजीत का गांव के ही एक हलवाई से झगड़ा हुआ था। हलवाई की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके गत 7 जनवरी को जेल भेज दिया था। वहां से बीती रात उन्हें खबर मिली कि उनके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

खबर मिलते ही वे सेंट्रल जेल पहुंचे, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर जाने नहीं दिया गया। मामले में आजाद नगर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि सुसाइड करने की वजह क्या है और इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी खुदकुशी जैसा कदम कैसे उठाया गया।

 

READ MORE >>

 

Source: Hariyana News