Chandigarh Daily 26°C Clear AQI 68 Nifty 23,635.10 -0.61% Sensex 75,577.58 -0.73% Bank Nifty 56,777.55 -0.54% USD-INR 94.80 -0.01% Gold ₹/10g ₹134,165 -0.84% Silver ₹/kg ₹202,380 -0.90% Crude \$ 94.74 +1.84% ISTLive

हिसार शोरूम संचालक सुसाइड केस में नया मोड़:फाइनेंसर की पत्नी बोली-पति बेकसूर, 3 साल से हमारे पैसे इस्तेमाल कर रहा था हैप्पी

हिसार के खालसा इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक प्रवीण उर्फ हैप्पी चोपड़ा (38) सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ जहां पीड़ित परिवार आरोपी फाइनेंसर की गिरफ्तारी न होने से आहत है और सीसीटीवी फुटेज जारी कर न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी सुरेश उर्फ कालिया गुर्जर की पत्नी सुमन ने सामने आकर अपने पति को पूरी तरह बेकसूर बताया है। चोपड़ा सुमन का दावा है कि उनके और हैप्पी के बीच बेहद गहरे पारिवारिक संबंध थे और हैप्पी तीन साल से उनके पैसे इस्तेमाल कर रहा था। बच्चों की शादी के लिए जब पैसे वापस मांगे गए, तो वह टालमटोल कर रहा था। बता दें कि 3 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे सुरेश, सोनू और गोलू की प्रताड़ना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर प्रवीण (हैप्पी) ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली थी। परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल हिसार ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फाइनेंसर की पत्नी का दावा: बच्चों की शादी के लिए मांग रहे थे पैसे मामले में आरोपी सुरेश की पत्नी सुमन ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। सुमन ने कहा, “हैप्पी चोपड़ा और मेरे पति के बीच बिजनेस संबंध थे। दोनों ने साथ में इलेक्ट्रॉनिक्स का काम भी किया था। हमारे घर तक आना-जाना था और आपस में पारिवारिक रिश्ते थे। उनके जाने का हमें भी गहरा दुख है।” सुमन ने आगे बताया कि उनके पति सुरेश ने ही हैप्पी का लाइसेंसी रिवॉल्वर बनवाने में मदद की थी। उन्होंने कहा, “हमें कभी नहीं लगा कि पैसों को लेकर कोई दिक्कत होगी। अब मेरे बेटे और बेटी की शादी करनी है। मेरे पति ने हैप्पी को पहले ही कहा था कि वह पैसे संभालकर इस्तेमाल करे। हैप्पी पिछले 3 साल से हमारे पैसे इस्तेमाल कर रहा था। जब बच्चों की शादी के लिए पैसों की सख्त जरूरत पड़ी और हमने अपने पैसे मांगे, तो वह आगे से आगे तारीखें टालता रहा। वह बार-बार दुकान पर बुलाता था कि जहां से पैसे मिलने हैं, वहां से दिलवा देगा।” भाई ने शेयर की CCTV, टांग रखकर बैठा दिखा आरोपी दूसरी तरफ, मृतक हैप्पी के भाई चरणजीत ने शोरूम में लगे CCTV कैमरों की फुटेज सार्वजनिक की है। फुटेज में आरोपी दुकान के अंदर आते और बैठते नजर आ रहे हैं। मुख्य आरोपी सुरेश शोरूम के अंदर बेखौफ अंदाज में स्टूल पर पैर रखकर बैठता और फोन मिलाता दिख रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी दुकान पर आकर लगातार बदसलूकी और मारपीट/गाली-गलौज करते थे। जानिए भाई ने पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा… 3 सितंबर 2026 को थाना HTM हिसार में दर्ज FIR के अनुसार, मृतक हैप्पी के छोटे भाई चरणजीत सिंह ने बताया कि वह रूप नगर 12 क्वार्टर रोड पर रहते हैं। उसके बड़े भाई प्रवीण उर्फ हैप्पी ने सुरेश कुमार म्हासी उर्फ कालिया गुर्जर (निवासी उत्तम धर्मशाला के पास) से करीब 20 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से कुछ रुपये वापस भी कर दिए गए थे। आरोप है कि सुरेश कुमार, उसका भतीजा सोनू और गोलू पिछले करीब 3-4 महीनों से लगातार दुकान पर आकर पैसे वापस लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। 3 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे सुरेश, सोनू और गोलू की प्रताड़ना, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर प्रवीण (हैप्पी) ने अपने घर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली।

Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.