Chandigarh Daily 20°C Overcast AQI 69 Nifty 22,936.75 +1.05% Sensex 74,151.04 +1.24% Bank Nifty 54,909.65 +1.18% USD-INR 95.21 +0.00% Gold ₹/10g ₹122,991 -0.83% Silver ₹/kg ₹159,451 -2.94% Crude \$ 101.99 -0.77% New Zealand v IndiaISTLive

हिसार में 20 नामजद समेज 30 सफाईकर्मियों पर FIR:कचरा उठाने का विरोध किया, ड्राइवरों को पीटा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता का आरोप

हिसार के अर्बन एस्टेट में पूर्व डिप्टी सीएम की कोठी के सामने कचरा उठाने को लेकर कल मंगलवार को सफाई कर्मचारी और पुलिस भिड़ गए थे। इसमें करीब 5 से 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं दूसरे पक्ष के भी लोगों को चोटें आई थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए अर्बन एस्टेट थाने में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ डीएचबीवीएन अमित कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर 9-11 पुलिस ने 14 महिलाओं समेत 20 नामजद और 25-30 अन्य सफाई कर्मियों के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 190, 191(2), 351(3), 189(2) और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी (SI) राजेश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के बाद मौके से भागे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश जारी है। जानिए पुलिस ने एफआईआर में क्या लिखा… सफाईकर्मियों की भीड़ ने आकर हंगामा किया : शहर में फैले कचरे के उठान और सफाई कार्य के लिए SDO अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जयबीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार, सफाई निरीक्षक कपिल, JE सुमित, JE संदीप जांगड़ा और पटवारी पुलिस बल के साथ अर्बन एस्टेट में कचरा उठान करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक 25 से 30 कच्चे सफाई कर्मचारियों की भीड़ इकट्ठा होकर मौके पर पहुँची और सफाई कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गाड़ियों से ड्राइवरों को नीचे पटका, धमकी दी : शिकायत के अनुसार, उग्र हुए कर्मचारियों ने सरकारी काम में रोड़ा अटकाते हुए कचरा उठाने वाली गाड़ियों के ड्राइवरों को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों से मारपीट की कोशिश की गई और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए हंगामा कर रहे कई कर्मचारियों को मौके पर ही धर दबोचा और थाने ले आई, जबकि कुछ आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। इन 20 कर्मचारियों पर दर्ज हुआ नामजद केस
प्रियंका पत्नी अजमेर (सूर्य नगर, हिसार), सोमवती पत्नी जितेंद्र (सूर्य नगर), शीला पत्नी सुरेश (सूर्य नगर), नन्ही पत्नी धर्मपाल (सूर्य नगर), राकेश पुत्र सुरेश कुमार (चारकुतुब गेट, हांसी), विनोद कुमार पुत्र साधु राम (कैंप चौक), सुनील पुत्र रणधीर सिंह (शास्त्री नगर),पवन पुत्र सुरेश कुमार (12 क्वार्टर), रवि पुत्र बाबू लाल (गांव नंगथला), दीक्षा पत्नी अरुण कुमार (चंदन नगर), कमलेश पत्नी रामकरण, उषा पत्नी स्वराज (शिव नगर), राज पत्नी ऋषि (महावीर कॉलोनी), बेदो पत्नी इंद्र सिंह (नवदीप कॉलोनी), सुमन पत्नी अजीत (कैमरी रोड), मोनू पत्नी सन्नी (सूर्य नगर), राममेहर पत्नी ताराचंद (सूर्य नगर), सुरेंद्र उर्फ घोलू (प्रधान) पुत्र रघुबीर सिंह, राजू पुत्र सूरजमल (सेंट्रल जेल-1, हिसार), सुदेश पत्नी अनिल (सूर्य नगर, हिसार) को नामजद किया गया है।