Chandigarh Daily 19°C Clear AQI 55 Nifty 24,536.60 +2.40% Sensex 79,310.01 +2.60% Bank Nifty 57,773.65 +3.33% USD-INR 94.47 +0.00% Gold ₹/10g ₹124,707 -0.18% Silver ₹/kg ₹158,234 -0.53% Crude \$ 90.97 +0.50% India Under-19s v Nepal Under-19sISTLive

मणिमहेश यात्रा में 2 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी:SDRF ने रेस्क्यू कर मेडिकल कैंप पहुंचाया; एक अमृतसर, दूसरा कांगड़ा का रहने वाला

हिमाचल की श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान 2 श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एसडीआरएफ की हड़सर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और हड़सर के मेडिकल कैंप पहुंचाया। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु सूरज चौरसिया (जवाहर नगर, बटाला रोड, अमृतसर) तोष का गोठ में बीमार पड़ गए थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ हड़सर की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सूरज को सुरक्षित नीचे हड़सर पहुंचाया, जहां उन्हें इलाज दिया गया। इसी दौरान, तोष का गोठ से लौटते समय एसडीआरएफ टीम को सड़क किनारे एक महिला श्रद्धालु मिलीं। इनकी पहचान मृदुला मेहता उर्फ मुन्ना देवी (घुरकडी चौक, कांगड़ा) के रूप में हुई। उनकी तबीयत भी खराब थी और वह चल नहीं पा रही थीं। जवानों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें भी सुरक्षित हड़सर पहुंचाया। प्रशासन और बचाव दल पूरी तरह तैयार दोनों श्रद्धालुओं को हड़सर के मेडिकल कैंप ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की और जरूरी इलाज दिया।एडीएम ने एसडीआरएफ हड़सर टीम के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रशासन और बचाव दल पूरी तरह तैयार हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और किसी भी इमरजेंसी में प्रशासन या बचाव दलों से संपर्क करें।