Chandigarh Daily 24°C Clear AQI 52 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.91 -0.59% Gold ₹/10g ₹123,171 -0.83% Silver ₹/kg ₹156,896 -0.79% Crude \$ 90.34 -0.20% New Zealand A v India A 227/2 *ISTLive

रवनीत बिट्टू ने ‘जॉम्बी’ का वीडियो किया पोस्ट:लिखा-भगवंत मान ने पंजाब उजाड़ दिया, वीडियो लुधियाना का; कमेंट में हो रहे ट्रोल

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्‌टू ने लुधियाना के दुगरी रोड पर जॉम्बी नशे में धूत एक सिख युवक का वीडियो पोस्ट किया। बिट्‌टू ने वीडियो पोस्ट करके सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा निशाना साधा है। बिट्‌टू ने पोस्ट की हेडिंग में लिखा कि भगवंत मान ने पंजाब उजाड़ दिया। बिट्‌टू ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें एक सिख युवक सड़क के नशे में धुत होकर बीचों-बीच गर्दन झुका कर खड़ा रहा और कुछ देर बाद उठकर सड़क पर लड़खड़ाते हुए चलता है। वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रवनीत सिंह बिट्‌टू को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर बिट्‌टू को लिख रहे हैं कि गुजरात पोर्ट पर जो हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी उसके बारे में भी लिखो। वीडियो में क्या क्या दिख रहा है जानिए … सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह ट्रोल हो रहे हैं बिट्‌टू, जानिए… रेशम सिंह दादू: बिट्टू जी, हरियाणा में तो पिछले तीन साल से लगातार भाजपा की सरकार है। वहाँ भी यही हाल है। उसके बारे में क्या कहोगे? पाल सिद्धू: जो हेरोइन गुजरात में पकड़ी गई थी, उसके बारे में बताओ। फिर पंजाब की बात करो। गुरप्रीत सिंह: बिल्कुल, जो सामान अकाली-भाजपा सरकार के समय था, वह बिल्कुल शुद्ध होता था। ऐसे डगमगाकर थोड़ा-थोड़ा ही खाता था बंदा। दिलजीत सियोल: अब क्या बोलूँ तुम्हें? आप लोग भी भाजपा वाले हैं, सब कुछ बेचने में लगे हुए हैं। महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। 56 इंच वाला लाइव होकर भौंकने लग जाता है कि सोना नहीं लेना, टूर पर नहीं जाना, जबकि खुद रोज ही घूमता रहता है और रही बात नशे की, तो आपकी गठजोड़ वाली पार्टी के अडानी पोर्ट पर करोड़ों रुपये की ड्रग पकड़ी जाती है और कोई कार्रवाई नहीं होती। सारी देन आपकी ही है। लाड्‌डी भतेजा: भगवंत मान, अब तुम्हारी सरकार है, तुम्हारा चिट्टा है। भगवंत मान मुख्यमंत्री साहब कहा करते थे कि सरकारें ही चिट्टा बिकवाती हैं कभी अकाली दल वाले तो कभी कांग्रेस वाले। इसलिए हमारी सरकार बनाओ, हमारी नीयत साफ है, हम चिट्टे का नशा बंद करेंगे। मुझसे उन माताओं का दुख देखा नहीं जाता, जिनके बेटे चिट्टे के नशे के कारण मर रहे हैं। अब भगवंत मान की वह साफ नीयत कहां गई? माताओं का वह दुख कहां गया? अब भगवंत मान को रोती हुई माताओं का दुख दिखाई नहीं देता? पिछले साढ़े चार साल से भगवंत मान की झाड़ू वाली सरकार पंजाब में चिट्टे का नशा खुलेआम बिकवा रही है और पंजाब के लाखों बच्चों की जिंदगी भगवंत मान के राज में खुलेआम बिक रहे चिट्टे के नशे के कारण बर्बाद हो गई है।