पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मोती राम कॉलोनी नूरवाला में नगर निगम वार्ड नंबर 6 की BJP की पार्षद कोमल पांचाल के ससुर ईशम सिंह पांचाल के घर पर दर्जनों हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने फायरिंग की, घर के बाहर मौजूद ईशम सिंह के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाईं और वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पीड़ित के बेटे लखन पांचाल की शिकायत पर 15 से अधिक नामजद और करीब 30 अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला पार्षद के पति की जुबानी… रास्ता रोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद अंधाधुंध फायरिंग और घर पर हमला हमलावरों में से चीनू पंडित, पाला जोगी का पोता, कादिर राणा और सौरभ के हाथों में अवैध हथियार थे, जबकि बाकी लोग लाठी-डंडे और घड़ासी लिए हुए थे। चिनू पंडित, पाला जोगी के पोते, कादिर राणा और सौरभ ने मुझे जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। गोली चलते ही मैं अपनी जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। हमलावर लाठी-डंडे लेकर मेरे पीछे दौड़े। ससुर पर हमला और गाड़ियों में तोड़फोड़ लखन ने बताया कि भागकर घर के अंदर घुस गया, लेकिन सभी हमलावरों ने मिलकर घर के बाहर बैठे मेरे पिता ईशम सिंह पांचाल पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी हमारी स्विफ्ट कार, भाई की वेन्यू कार और परिवार के सदस्यों की बाइकों में जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच और मौके से मिले सबूत तहसील कैंप थाना पुलिस को वारदात की सूचना रात में ही मिल गई थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो घायल ईशम सिंह और उनके परिजन अस्पताल जा चुके थे। घटना स्थल की जांच के दौरान पास के एक युवक (प्रिंस) को भी गोली लगने और अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी मिली। पुलिस की फॉरेंसिक और जांच टीम को मौके से 2 जिंदा कारतूस, 1 खाली खोल,1 छर्रा बरामद हुआ, जिसे कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
- Next Monsoon session: Himachal to turn to PPP mode for ropeway projects amid high costs
- Previous CSOs seek resolution to key civic issues in Ongole
Recent Posts
- Sukhu hails HP’s victory in BBMB arrears case
- Sukhu says village visits aimed at understanding people’s grievances
- 600-km journey from Nepal: Tracked across borders, rare vulture finds a nest in Kangra
- New heritage centre, café to put Keran Valley on North Kashmir tourism map
- Rumblings in NC after cabinet expansion: No rift , MLAs’ concerns to be addressed, says Farooq