जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर सामान निकालते हुए पैर फिसलने से आग में गिर गया था और झुलस गया था। सिर पर लोहे की चीज गिरने से उसका सिर भी फट गया था। उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, विशाल 70 फीसदी तक झुलस गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अचानक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग ज्यादा भड़की, जिसे 2 घंटे से भी ज्यादा समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुझा पाई। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 25 कोठियों में दरारें आ गई हैं। पत्नी बोली- सुबह ही बहन के साथ ड्यूटी पर गए थे पत्नी शांति ने कहा कि सुबह ही उसके पति बहन के साथ ड्यूटी पर गए थे। इस बीच पता चला कि फैक्ट्री में आग लग गई। वह फैक्ट्री के अंदर से सामान निकाल रहे थे, तभी पैर फिसलने से गिर गए और आग से झुलस गए। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। आग लगने के एक घंटे बाद पहुंची थी पुलिस, PCR मौके पर थी मौके पर मौजूद केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि पुलिस सूचना के एक घंटे बाद पहुंची। 10 साल पहले भी यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। तब फैक्ट्री मालिक ने कहा था कि इस यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है। इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। फैक्ट्री में आज भी गद्दे बनाने का काम चल रहा था। फैक्ट्री में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर थे। आज किया जाएगा नुकसान का आकलन आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से आसपास के 25 के करीब घरों को नुकसान पहुंचने का लोगों ने दावा किया है, जिसका प्रशासनिक टीम आकलन करेगी। इसके साथ ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। फैक्ट्री नियमों के उलट रिहायशी एरिया में चल रही थी। अभी तक इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।
- Next Trump Taps Army Engineering Official as Acting Secretary
- Previous लुधियाना में बदमाशों ने महिला से पर्स झपटा:शोर मचाने पर भागे, आगे जाकर राहगीर से एक्टिवा-कैश छीना; लोगों ने बनाई वीडियो
Recent Posts
- From Changthang to the runway: Ladakh’s Pashmina story takes centre stage at fashion week
- Farooq cites LG’s illness for delay in cabinet expansion
- Divisional commissioner flags off Jammu–Basohli bike ride
- Second Kashmir-bound bus targeted in stone-pelting incident in 24 hours
- Punjab CM video row: Ludhiana top cop Swapan Sharma questioned by ED