Chandigarh 29°C Clear AQI 84 Petrol ₹96.20 · Diesel ₹89.62 Nifty 23,873.45 -0.17% Sensex 76,152.86 -0.55% Bank Nifty 57,380.60 +0.37% USD-INR 94.48 -0.51% Gold ₹/10g ₹135,840 +1.31% Silver ₹/kg ₹200,972 +1.07% Crude \$ 92.88 +2.06% Hong Kong Women v India WomenISTLive

पठानकोट में टावर पर चढ़े बुजुर्गों की बिगड़ी सेहत:10 दिन से कर रहे विरोध, 200 फीट ऊपर डटे; कमेटी की अपील पर भी नहीं उतरे

पठानकोट जिले के शाहपुरकंडी में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन कर रहे बुजुर्ग पिछले 10 दिन से खुले आसमान के नीचे दिन-रात गुजार रहे हैं। बीते 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद दोनों बुजुर्ग टावर पर डटे रहे, जिनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। बता दें, 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से टावर पर चढ़े दोनों बुजुर्गों 85 वर्षीय शरम सिंह और 81 वर्षीय कुलविंदर सिंह का कहना है कि भले ही इन 10 दिनों में लगातार मौसम से लड़ते हुए उनकी तबीयत बिगड़ रही है,लेकिन वे इस बार परिवारिक सदस्य के नियुक्ति पत्र और गैरकानूनी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले 32 लोगों के टर्मिनेशन लैटर लिए बिना नीचे नहीं उतरेंगे। संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने बताया कि 81 वर्षीय कुलविंदर सिंह को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। 2 दिन से उनका यही हाल है। वहीं, बांध प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि दोनों बुजुर्ग या कमेटी के अन्य सदस्य बैठक नहीं कर रहे। लेकिन उन्होंने सारी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। 2 दिन से भारी बारिश के बावजूद नहीं उतरे बता दें, पठानकोट में पिछले 2 दिन में भारी बारिश हुई है। लेकिन, बुजूर्ग टावर पर डटे हैं। बैराज औस्ती संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह का कहना है कि 200 फीट ऊपर बारिश के साथ तेज हवाओं के थपेड़े किसी भी व्यक्ति का हौसला पस्त कर सकते हैं। लेकिन, बुजुर्ग अपनी जिद पर अड़े हैं। बुजुर्गों का कहना है कि वे किसी प्रशासनिक अधिकारी से सिर्फ बैठक के आश्वासन पर नीचे नहीं उतरेंगे। लगातार बिगड़ रही सेहत, नीचे आने की अपील दयाल सिंह ने कहा कि भले ही बुजुर्गों को दिन में 2 बार खाना पहुंचाया जा रहा है, पीने के लिए पानी मुहैया करवाया जा रहा है। लेकिन, उसके बावजूद उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। 10 दिन से खुले आसमान में 2*2 के प्लेटफार्म पर रहने के कारण उनका शरीर जवाब दे रहा है। दयाल सिंह ने बताया कि बार-बार बैराज औस्ती संघर्ष कमेटी की ओर से दोनों को नीचे उतरने की अपील की जा रही है। लेकिन, दोनों में से कोई भी नीचे उतरने के लिए नहीं मान रहा। शिअद हलका इंचार्ज ने बुजुर्गों का जाना हाल बुजुर्गों का लगातार बिगड़ रही सेहत को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल के हलका सुजानपुर इंचार्ज संजीव शर्मा साथियों सहित पहुंचे। उन्होंने शरम सिंह और कुलविंदर सिंह के साथ फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। प्रधान दयाल सिंह ने कहा कि जिस तरह से बुजुर्गों की सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। उसको देखते हुए सारी कमेटी परेशान है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों में से किसी बुजुर्ग को कुछ हुआ तो प्रशासन और सरकार इसके लिए जिम्मेदार होंगे।