कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मेन चौक पर 2 युवकों ने महिला को बहला-फुसलाकर उसकी सोने की बालियां उतरवा लीं और फरार हो गए। दोनों युवक पहले महिला के पास पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे। इस दौरान वे उस महिला के साथ भी बातें बनाने लगे। उन्होंने महिला को भरोसे में ले लिया। इसके बाद वे उसे चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। वहां युवकों ने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए और बातों में उलझाकर उसकी बालियां उतरवा कर उसे वापस मेन चौक पर भेज दिया। महिला को लगा कि वे थोड़ी देर तक वापस आ जाएंगे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी नहीं आए। किराया देने की बात कहकर बहलाया पिहोवा निवासी राजदुलारी ने बताया कि वह मेन चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक उसके पास आए और आपस में बातचीत करने लगे। उनमें से एक युवक ने कहा कि उसके साथ खड़े लड़के के पास किराया देने के पैसे नहीं हैं और उसे अगले गांव तक जाना है। उसने यह भी कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। उसे पैसे की गड्डी दिखाकर ले गए साथ युवक ने उससे कहा कि उसके पास पैसे गड्डी है, लेकिन 5-10 रुपए के लिए गड्डी से पैसे नहीं निकाल रहा। इसलिए वो उसके किराए के पैसे या उसे खुले पैसे देकर उसकी मदद कर दे। वह उनकी बातों में आ गई और मदद करने के लिए तैयार हो गई। उसने किराए के पैसे देने चाहे, तो उसे चौक से आगे लेकर जाने लगे। पानी की टंकी के पास ले जाकर दिखाए पैसे दोनों युवक महिला को मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड पर पानी की टंकी के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला को काफी सारे पैसे दिखाए। पैसे देखकर और युवकों की बातों में आकर महिला उन पर भरोसा कर बैठी। इसी दौरान युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर उसकी बालियां उतरवाकर अपने पास रख ली और उसे वापस चौक पर भेज दिया। चौक पर पहुंचने के बाद नहीं लौटे युवक महिला उनके कहने पर वापस मेन चौक पर आ गई और दोनों युवकों के लौटने का इंतजार करती रही। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों युवक वापस नहीं आए। तब महिला को अपने साथ ठगी होने का पता चला और वह रोने लगी। महिला को रोता देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस- सुनील वत्स लोगों ने उससे पूरी बात पूछी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की जानकारी ली। उधर, थाना सिटी पिहोवा के SHO सुनील वत्स ने बताया कि महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिर भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर उन युवकों की पहचान कर रही है।
- Next PM Modi Congratulates Giorgia Meloni on Post-War Record, Hails India-Italy Ties
- Previous 4 Days, 5 Cages, Drones And Tracker Teams: How A Leopard Hunt Unfolded At Gujarat’s Uparkot Fort
Recent Posts
- Tamil Nadu Finance Minister N. Marie Wilson receives charge sheet in assault case from Puducherry court
- National Child Rights Commission rescues over 3800 children from child labour
- Tamil Nadu Assembly: Ranipet TVK MLA demands non-existent tyre factory’s shutdown, draws criticism on social media
- Lebanon-Israel deal frees four prisoners as body search pact advances
- Social Media Diplomacy At Work: Defence Minister Rajnath Singh Hits Instagram, X With A Bang