Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 94 Nifty 23,897.70 +0.10% Sensex 76,515.43 +0.48% Bank Nifty 57,369.65 -0.02% USD-INR 94.49 +0.01% Gold ₹/10g ₹137,258 -0.47% Silver ₹/kg ₹204,775 -0.43% Crude \$ 90.90 -0.44% ISTLive

गुरुग्राम में रोडरेज विवाद के बाद घर पर हमला CCTV:लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे युवकों ने परिवार के पांच लोगों को पीटा, एक गंभीर घायल

गुरुग्राम के बहरामपुर गांव में रोडरेज के एक मामूली विवाद के बाद लाठी-डंडों और हथियारों से लैस युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के 5 लोगों को चोट आई हैं, जिनमें से गजराज नाम के व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने गजराज को अधमरा होने तक पीटा। इस हमले में गजराज का पैर टूट गया है, उनके हाथ की उंगलियां कट गई हैं और छाती पर गहरे जख्म होने के कारण काफी खून बह चुका है। जब गजराज को बचाने के लिए उनकी पत्नी और बच्चे बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। बीच-बचाव करने आईं पत्नी और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा गया, जिससे वे भी लहूलुहान और चोटिल हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह पूरी खौफनाक वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें हमलावर कारों के काफिले और लाठी-डंडों के साथ साफ तौर पर नजर आते हैं। शाम 5:30 बजे की मामूली टक्कर, रात 7:30 बजे हमला पीड़ित के भतीजे पवन ने पुलिस को बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत शाम को बेहद मामूली बात से हुई थी। शाम करीब 5:30 बजे सेक्टर-5- स्थित ऑप्टम कंपनी के पास एक बाइक और गाड़ी के बीच हल्की टक्कर हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन दूसरी तरफ के लोग इस बात को रंजिश बना बैठे। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे बंधवाड़ी गांव के एक पहलवान और उसके 15-16 साथियों ने सोची-समझी साजिश के तहत बहरामपुर गांव में गजराज के घर पर धावा बोल दिया। हमलावर अपने साथ लाठी-डंडे, लोहे के सरिए और अवैध पिस्तौल लेकर आए थे। उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बिना कुछ सोचे-समझे पूरे परिवार पर टूट पड़े। खौफ में पीड़ित परिवार इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से बहरामपुर गांव और पीड़ित परिवार के बीच भारी दहशत का माहौल है। खुलेआम लाठी-डंडों से लैस होकर आए बदमाशों के हमले से परिवार खौफ में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके सभी साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।