Chandigarh Daily 18°C Clear AQI 63 Nifty 23,810.85 +1.58% Sensex 76,917.85 +1.62% Bank Nifty 55,540.05 +0.98% USD-INR 94.73 +0.00% Gold ₹/10g ₹120,287 +0.23% Silver ₹/kg ₹151,246 -0.19% Crude \$ 95.52 -0.59% Chhattisgarh 284/10 v Hyderabad (India) 275/9 *ISTLive

नशे के खिलाफ दौड़ी रेवाड़ी; सीएम ने दिखाई हरी झंडी:राव इंद्रजीत सिंह व समर्थकों ने फिर बनाई दूरी; तीनों विधायक हुए शामिल

रेवाड़ी में रविवार को नशे के खिलाफ आयोजित मैराथन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। विधायकों और अधिकारियों के साथ स्वयं भी दौड़ लगाई। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थकों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। यह लगातार तीसरा मौका है, जब अपने गृह जिले में राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जिससे अहीरवाल में भाजपा विशेषकर मुख्यमंत्री और राव इंद्रजीत सिंह के संबंधों को लेकर कयासों का दौर तेज होने लगा है। खास बात यह है कि मैराथन के लिए बनाए गए मंच पर लगे पोस्टर में मुख्यमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर मोटे अक्षरों में केंद्रीय मंत्री का नाम लिखा था। जब मुख्यमंत्री से इस बारे में सवाल पूछा गया तो वे बिना जवाब दिए निकल गए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राव तुलाराम का नाम लेकर अहीरवाल को साधने का प्रयास किया। इससे पहले पुलिस ने सुरक्षा कारणों के चलते कांग्रेस के जिला ग्रामीण प्रधान सुभाष छाबड़ी और एनएसयूआई नेता रवि मसीत को हाउस एरेस्ट कर लिया। 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के बावल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भी दोनों को हाउस अरेस्ट किया गया था। 5 और 10 किलोमीटर की हॉफ मैराथन के लिए 52,745 पुरुष और 39,093 महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां देखें फोटो… इससे पूर्व, शनिवार शाम हरियाणा आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन ने डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हेमेंद्र मीणा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 5 और 10 किलोमीटर की होगी मैराथन यह मैराथन दो श्रेणियों में आयोजित हो रही है। इसमें 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। 10 किलोमीटर की दौड़ में खिलाड़ी और खेलों में रुचि रखने वाले प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों के लिए किट वितरण भी किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतिभागियों को आयोजन स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। इन वाहनों के लिए पास जारी किए गए हैं और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। राव इंद्रजीत पर भी निगाह मैराथन के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी को लेकर भी चर्चा है। बावल में 30 मई और 23 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हुए थे। राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थक दोनों कार्यक्रमों से दूरी बनाए रहे थे। हालांकि 23 अगस्त के कार्यक्रम में क्षेत्र के तीनों विधायक शामिल हुए थे। ये रहेगा मैराथन का रूट रविवार सुबह 6 बजे राव तुलाराम स्टेडियम से मैराथन शुरू होगी। प्रतिभागी राव अभय सिंह चौक, पंडित भगवत दयाल चौक, पोसवाल चौक और राजेश पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी तक जाएंगे। यहां से यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंधित मैराथन के चलते रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक आउटर सर्कुलर रोड पर राव अभय सिंह चौक से पंडित भगवत दयाल चौक, पोसवाल चौक और राजेश पायलट चौक होते हुए बीएमजी एलिगेंट सिटी तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसी तरह धारूहेड़ा-गुरुग्राम-दिल्ली रोड पर एनएच-52 फ्लाईओवर के नीचे से अभय सिंह चौक तक भी निर्धारित समय में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से प्रतिबंधित मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। नारनौल-गुरुग्राम जाने वाले ये रूट अपनाएं नारनौल और महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम, दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन हरि नगर फ्लाईओवर के ऊपर से रेवाड़ी बाइपास, गोकलगढ़ और प्रजापति चौक होते हुए एनएच-352 पकड़ सकते हैं। नारनौल रोड से आने-जाने वाले वाहन एनएच-11 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गुरुग्राम और दिल्ली से नारनौल-महेंद्रगढ़ जाने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास एनएच-352 से एनएच-11 का रास्ता अपना सकते हैं।