हिसार के न्यू मॉडल टाउन में 22 साल के ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा जन्माष्टमी पर 4 सितंबर की रात करीब 11:45 बजे हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। आरोप है कि तेज रफ्तार SUV ने लापरवाही से ई-रिक्शा चालक लाजपत राय को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज में कार ऑटो को टक्कर मारती दिख रही है। लाजपत राय ई-रिक्शा के पास मौजूद था, तभी यह घटना हुई। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को हादसे की जानकारी 5 सितंबर की शाम करीब 4 बजे मिली। खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। लाजपत राय ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। लोगों ने कार का नंबर नोट किया बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान लोगों ने फरार हो रही कार का नंबर नोट कर लिया। हादसे की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में कार चालक की लापरवाही साफ दिख रही है। परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचेगी। अस्पताल में पहुंचे परिजन, शव लेने से इनकार लाजपत राय की मौत के बाद रविवार को उसके परिजन और अन्य लोग नागरिक अस्पताल में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। परिजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हादसे के जिम्मेदार कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे। परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उचित मुआवजे की मांग भी की है। वहीं पुलिस परिजनों को समझाने में लगी है और फरार चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया जा रहा है।
कार ने खड़े ई-रिक्शा में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत:हिसार में परिजनों का शव लेने से इनकार; बोले- गिरफ्तारी तक नहीं उठाएंगे डेडबॉडी
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.