रेवाड़ी में एक डेयरी की जमीन के नीचे डेडबॉडी दबी मिलने से हड़कंप मच गया। शव डेयरी परिसर के अंदर ही एक गड्ढे में दबा दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है और सिर पर चोट के निशान है। हालांकि, शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उधर, डेयरी के कर्मचारियों ने डेयरी संचालक के बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। नौकरों का कहना है कि आधी रात हमने बेटे को गाड़ी से अंदर आते देखा, वो 3-4 दोस्तों के साथ था। उसने गाड़ी से शव निकाला और दफनाने लगा। नौकर बोले- हमने मालिक के बेटे को शव दफनाते देखा जानकारी के अनुसार, गांव फाजिलपुर निवासी डेयरी संचालक अरूण उर्फ मन्नु ने गांव भटसाना में करीब 14 एकड़ जमीन पट्टे पर ली हुई है और धारूहेड़ा में रहते हैं। पट्टे की जमीन पर उनका (फार्म हाउस) खेती करने के साथ डेयरी भी चलाते है। डेयरी में काम करने वाले नौकरों ने बताया कि उन्होंने रविवार देर रात संचालक के बेटे गौरव को 3-4 युवकों के साथ कार में सवार होकर डेयरी में आते देखा। सभी कार से शव निकालकर जमीन में दफनाने लगे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जमीन खोदकर निकाला शव सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना प्रभारी फूल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाने के बाद जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला। जांच करने पर सिर पर चोट के निशान मिले। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर पुलिस ने अब शव की पहचान के साथ संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। DSP बोले- मर्डर का लग रहा मामला डीएसपी सुरेंद्र श्योरण ने कहा कि नौकरों से सूचना मिली थी कि 3-4 युवकों ने डेयरी में शव दफनाया है। जिनमें डेयरी संचालक का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है। सिर पर मिले चोट के निशान से मामला हत्या का लग रहा है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल इससे ज्यादा कुछ भी कहना सही नहीं होगा।
रेवाड़ी की डेयरी में लाश मिली, जमीन में दफना रखी:सिर पर चोट के निशान; कर्मचारी बोले- डेयरी संचालक के बेटे को डेडबॉडी निकालते देखा