रोहतक में 20 वर्षीय बेटे द्वारा मां की हत्या करने के मामले में मृतक महिला के पिता ने कई खुलासे किए हैं। पिता रामनिवास कौशिक के कहा कि बेटी पिंकी रक्षाबंधन के दिन घर आई थी और रोते हुए बोली थी कि पापा अबकी बार बेटी नहीं मिलेगी। हमें क्या पता था कि पिंकी को आखिरी बार देख रहे हैं। रामनिवास ने बताया कि पिंकी (40) की शादी गांव ब्राह्मणवास के देवेंद्र सिंह (42) के साथ 2002 में हुई थी। देवेंद्र गुजरात की एक कंपनी में इंजीनियर है, जिसकी डेढ़ लाख रुपए सैलरी है। पिंकी को शक था कि देवेंद्र का गुजरात में ही किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था। उधर, देवेंद्र जब भी घर आता तो इस बात पर पिंकी को पीटता और बच्चों को भड़काता। इकलौता बेटा उसकी बातों में आकर मां से नाराज रहने लगा था। तीन बच्चे और सास ससुर सोनीपत रहते थे, लेकिन पिंकी अलग होकर रोहतक रहने लगी थी। इसी को लेकर रविवार को वो मां से झगड़ा करने लगा और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। पिता ने बताया क्या थी बेटी-दामाद में झगड़े की वजह… चुन्नी से गला दबाया, हड्डी तोड़कर मारा बच्चे दादा-दादी साथ सोनीपत रहते शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। बेटा इनमें सबसे बड़ा है। उसके अलावा दो बेटियां हैं। तीनों बच्चे सोनीपत में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। पिंकी के पिता ने ये भी बताया कि देवेंद्र घर आता था तो पिंकी के साथ मारपीट करता था। ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर पिंकी अलग रहने लगी थी। शिकायत पर केस दर्ज, शव का आज होगा पोस्टमॉर्टम सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि गांव ब्राह्मणवास में महिला के पिता की की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। शव का आज पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले में जांच कर रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
‘पति पर शक करती थी, इसलिए बेटे ने हत्या की’:रोहतक में व्यक्ति बोला- बेटी अगली बार नहीं मिलने का कहकर गई; दामाद बच्चों को भड़काता था