Chandigarh Daily 32°C Clear AQI 127 Nifty 23,773.70 -0.52% Sensex 76,093.55 -0.55% Bank Nifty 57,128.85 -0.42% USD-INR 94.47 -0.01% Gold ₹/10g ₹135,967 -1.39% Silver ₹/kg ₹202,732 -1.41% Crude \$ 91.48 +0.20% ISTLive

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून:अगले 6 दिन हल्की बारिश, 3॰C तक बढ़ेगा तापमान, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ाएगी परेशानी

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। शिमला व मनाली समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम साफ या हल्के बादल छाए है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- अगले छह दिन कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश होगी। 12 सितंबर तक राज्य के किसी भी जिला में बारिश का अलर्ट नहीं है। IMD के अनुसार- अगले पांच-छह दिनों के दौरान ज्यादातर जगहों पर धूप खिलेगी। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। प्रदेश के अधिकांश शहरों का औसत अधिकतम तापमान पहले ही सामान्य से ज्यादा चल रहा है। इससे मैदानी इलाकों दिन के वक्त उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं पहाड़ों पर मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई है। 8 जिलों में नॉर्मल से कम और 4 में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे है। बारिश से 1,242 करोड़ की संपत्ति तबाह प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 1,242 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। PWD की करीब 951 करोड़ रुपए की संपत्ति बारिश से तबाह हो चुकी है। 122 घर पूरी तरह जमींदोज राज्य में बारिश और लैंडस्लाइड से अब तक 122 मकान पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं, जबकि 494 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा 17 दुकानें, 6 लेबर शेड और 460 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मानसून में 274 लोगों की मौत प्रदेश में मानसून सीजन (1 जून से 6 सितंबर तक) के दौरान 274 लोगों की मौत हुई है। इनमें सबसे ज्यादा 164 मौतें सड़क हादसों में हुईं। इसके अलावा 18 लोगों की मौत लैंडस्लाइड, एक की फ्लैश फ्लड और 13 लोगों की पानी में डूबने से हुई है। बाकी मौतें अन्य कारणों से हुई हैं।

📰 Editorial Attribution: Originally reported by हिमाचल | दैनिक भास्कर ↗. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.