हरियाणा के कैथल जिले के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में साधु शिव शंकर पुरी की हत्या और महंत दूजपुरी की गिरफ्तारी के बाद आज दूजपुरी को गांव निकाला दे दिया गया। प्रदेश में शायद ऐसा पहली बार हुआ, जब हत्या के आरोपी महंत का ग्रामीणों ने पंचायत कर गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी। पूरे गांव ग्रामीण सोमवार को डेरा बाबा राजपुरी परिसर में इकट्ठे हुए और सर्व सम्मति से बाबा महेश पुरी को महंद की गद्दी सौंप दी। डेरे में जमा हुई ग्रामीणों की भीड़ परंपरा के अनुसार ग्रामीणों द्वारा नए महंत को पूरे सम्मान के साथ गद्दी पर बैठाया गया और बाद में सबने उनके पैर छूकर प्रणाम किया। डेरे में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। वहीं डेरे की देखरेख के लिए ग्रामीणों की कमेटी भी बना दी गई, जो देखरेख के साथ-साथ आय और व्यय का ब्योरा रखेगी। महेश पुरी को महंत की गद्दी पर बैठाया बता दें कि महंत महेश पुरी अब तक गांव कमालपुर स्थित बाबा राजपुरी डेरे में रह रहे थे। अब गांव कमालपुर से उनको बाबा लदाना लाया गया। इस दौरान जिलेभर के डेरे और मंदिरों से साधु समाज के लोग डेरे में पहुंचे और महेश पुरी को महंत की गद्दी पर बैठाया गया। वहीं ग्रामीण और प्रशासन मिलकर डेरे में पशुओं और फसलों की देखरेख कर रहे हैं। ग्रामीण बोले- 2004 में आया था दूजपुरी गांव के लोगों ने बताया कि दूजपुरी वर्ष 2004 में बाबा लदाना डेरे में आया था। वह यूपी के प्रयागराज से डेरे में आया था। उस समय ओमपुरी डेरे के महंत थे। दूजपुरी डेरे में रहकर उनका चेला बन गया। 2012 में ओमपुरी के बाद दूजपुरी को ग्रामीणों ने डेरे की गद्दी सौंप दी। उसके बाद से दूजपुरी लगातार डेरे की गद्दी पर थे। विश्राम गृह में मिला था शव बता दें कि कैथल के गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे में एक साधु की हत्या कर दी गई। डेरे में बने विश्राम गृह में उनका शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले और बाल भी उखाड़े हुए थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पांच किए जा चुके गिरफ्तार जांच में सामने आया कि डेरे के मुख्य महंत दूजपुरी ने साधु की सिगरेट उठाने पर पीट-पीटकर हत्या की है। मामला धर्म और हत्या से जुड़ा होने के कारण सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और महंत दूजपुरी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
बाबा महेश पुरी को सौंपी डेरे की गद्दी:साधु मर्डर केस, महंत दूजपुरी को गांव निकाला; कैथल में ग्रामीणों ने की पंचायत