राजस्थान के जोधपुर से भगत की कोठी से सराय रोहिल्ला जा रही ट्रेन नंबर-20474 चेतक एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक मौत हो गई। ट्रेन जब गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो यात्री कोच में अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 61 वर्षीय सुरेश कुमार दत्त के रूप में हुई है, जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला गांव के रहने वाले थे। वह हरियाणा के समालखा में आयोजित जैन समुदाय के एक धार्मिक सत्संग में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। सहयात्रियों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन गुरुग्राम स्टेशन के नजदीक पहुंची, सुरेश कुमार अचानक अचेत होकर गिर गए। सह-यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल न देखकर तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम और जीआरपी को दी गई। ट्रेन में ही मौत हो चुकी थी ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर रुकते ही जीआरपी की टीम तुरंत संबंधित कोच में दाखिल हुई। पुलिस ने बिना समय गंवाए अचेत यात्री को ट्रेन से उतारा और तुरंत एम्बुलेंस की मदद से सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। राजस्थान से गुरुग्राम पहुंचे परिजन जीआरपी के जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जीआरपी ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों और मोबाइल फोन की मदद से उनके राजस्थान में परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव:राजस्थान के रहने वाले; जैन सत्संग कार्यक्रम में समालखा आ रहे थे
📰 Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर ↗. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.