Chandigarh Daily 19°C Mainly clear AQI 62 Nifty 22,698.85 -0.22% Sensex 73,246.03 -0.49% Bank Nifty 54,267.40 +0.54% USD-INR 95.21 +0.11% Gold ₹/10g ₹124,928 +0.16% Silver ₹/kg ₹165,420 -0.87% Crude \$ 101.94 +2.04% Hyderabad (India) 380/10 v Punjab 431/10 & 57 *ISTLive

करनाल में दुकान से 7 लाख कैश-नोटों के हार चोरी:शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर, CCTV में नोटों के बंडल समेटते दिखे 3 युवक

करनाल जिले के निसिंग में मेन रोड स्थित कपूर जनरल स्टोर में 8 सितंबर की सुबह चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के अंदर रखे करीब 7 लाख रुपए नकद और नोटों के हार चोरी कर ले गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद निसिंग पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह मंदिर जाते समय टूटा मिला शटर दुकानदार अपनाशित सिंह ने बताया कि उसे किसी व्यक्ति को पेमेंट करनी थी। इसी कारण उसने करीब 7 लाख रुपए दुकान में रखे थे। सुबह वह मंदिर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे दुकान का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया। वह वापस घर गया और अपने पिता को साथ लेकर दुकान पर पहुंचा। दुकान के अंदर जाकर देखा, तो नकदी और नोटों के हार गायब थे। कैश के अलावा दुकान से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। सीसीटीवी में नोटों के बंडल रखते दिखे चोर सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक 8 सितंबर को करीब पौने 3 बजे सुबह चोर दुकान के अंदर दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में वे नोटों के बंडल काउंटर पर रखते और नोटों के हार उठाते नजर आ रहे हैं। दुकानदार के अनुसार कैमरों में कुल तीन लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक ने सफेद कपड़े पहने हुए हैं और सिर पर भी सफेद कपड़ा लपेट रखा है, जबकि दूसरा व्यक्ति सामान्य कपड़ों में नजर आ रहा है। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया है। निसिंग पुलिस के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।