Chandigarh Daily 22°C Clear AQI 64 Nifty 22,698.85 -0.22% Sensex 73,246.03 -0.48% Bank Nifty 54,267.40 +0.54% USD-INR 95.22 +0.12% Gold ₹/10g ₹124,583 -0.13% Silver ₹/kg ₹166,203 -0.41% Crude \$ 101.70 +1.80% Hyderabad (India) 380/10 v Punjab 431/10 & 57 *ISTLive

दोस्त संग आइसक्रीम खाने जा रहे किशोर की मौत:कैथल में गाड़ी ने मारी टक्कर, रोड क्रॉस करते वक्त हादसा; इकलौता बेटा था

कैथल शहर के ढांड रोड पर एक कार ड्राइवर ने करीब 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर 19 मार्केट में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहा था। जैसे ही ढांड रोड पर पहुंचा और सड़क क्रॉस करने लगा, तो शहर की तरफ आ रहे गाड़ी के ड्राइवर ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान अमरगढ़ गामड़ी के रहने वाले राजीव के रूप में हुई है। घटना होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस ने मृतक किशोर के पिता सुमित की शिकायत पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा राजीव 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ घर से यह कहकर गया था कि सेक्टर 19 में आइसक्रीम खाने के लिए जा रहे हैं, लेकिन जैसे ही ढांड रोड पर पहुंचे, तो यहां हादसा हो गया। परिजनों ने बताया कि राजीव अपने पिता का इकलौता बेटा था। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।