Chandigarh Daily 18°C Partly cloudy AQI 53 Nifty 22,698.85 -0.22% Sensex 73,246.03 -0.49% Bank Nifty 54,267.40 +0.54% USD-INR 95.21 +0.11% Gold ₹/10g ₹124,206 +0.15% Silver ₹/kg ₹164,502 +0.14% Crude \$ 102.02 -0.74% Hyderabad (India) 380/10 v Punjab 431/10 & 57 *ISTLive

बीच सड़क गिराकर युवक पर हथौड़ों-तलवारों से हमला, VIDEO:पंचकूला में 7 बदमाशों ने 19 सेकेंड में 30 वार किए; महिला चिल्लाती रहीं- कोई तो छुड़वा दो

हरियाणा के पंचकूला जिले में कंफैक्शनरी ऑनर के भतीजे को बीच सड़क पर गिराकर हथौड़ों और तलवारों से हमला किया गया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो गया। बीच बचाव में आए चाचा को भी बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ हालत में उसे उठाकर उसे पंचकूला अस्पताल पहुंचाया। इस पूरी वारदात को दो वीडियो भी सामने आए है। इसमें 5 से 7 हमलावर सड़क पर नीचे गिराए गए युवक पर मात्र 19 सेकेंड में 30 से ज्यादा वार करते दिखाई दे रहे हैं। आसपास खड़े लोग युवक को बचाने का प्रयास नहीं करते। इसी बीच एक एक महिला कहती सुनाई दे रही है कि “कोई तो छुड़ा दो इसको…”। मगर, लोग दूर ही खड़े रहे। घायल युवक की पहचान कालका निवासी निखिल चौरसिया के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित युवक के चाचा नवीन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पहले जानिए वीडियो में क्या दिख रहा करीब 19 सेकंड के वीडियो में बीच सड़क पर कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति पर लाठियों/डंडों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पास में ही एक सफेद रंग की कार और कुछ दोपहिया वाहन खड़े हैं। आसपास अन्य लोग और भीड़ खड़ी होकर यह घटना देख रही है। एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जो कह रही है – “कोई तो छुड़ा दो इसको…”। मगर उसे कोई नहीं बचाता। इसके बाद महिला फिर बोलतीं हैं – “कितने जने हैं…”। इसी बीच लाल टी-शर्ट पहने एक अन्य व्यक्ति वहां आता है और मारपीट को रोकने की कोशिश करता है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई नवीन ने बताया कि हमलावरों का घर पास में ही स्थित है, जिससे उसे और उसके पूरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से मांग की है कि जानलेवा हमला करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निखिल चौरसिया 10 दिन पहले ही आर्म्स एक्ट के एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।