Chandigarh Daily 25°C Mainly clear AQI 70 Nifty 22,776.10 +0.98% Sensex 73,067.81 +0.95% Bank Nifty 55,128.40 +0.76% USD-INR 96.42 +0.12% Gold ₹/10g ₹130,248 +1.08% Silver ₹/kg ₹191,857 +0.96% Crude \$ 87.25 -2.44% India Under-19s 315/10 v Australia Under-19s 86/4 & 174/10 *ISTLive

2 सड़क हादसों में पूर्व सैनिक समेत 2 की मौत:पलवल में साइकिल सावर को कार ने कुचला; बाइक में गाड़ी ने मारी टक्कर

पलवल जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए 2 सड़क हादसों में एक पूर्व सैनिक और एक साइकिल सवार ग्रामीण की जान चली गई। दोनों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी थी। हादसों के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पहला हादसा हुडा सेक्टर-दो चौक के पास हुआ। रसूलपुर गांव के रहने वाले सतीश कुमार पोसवाल सेना से रिटायर थे। वह अपनी बाइक से फरीदाबाद से पलवल लौट रहे थे। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल सतीश कुमार को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे अनुराग पोसवाल ने पुलिस को शिकायत दी है। साइकिल सवार को कार ने मारी टक्कर दूसरी घटना मुंडकटी थाना क्षेत्र के सेवली गांव के मोड़ पर नेशनल हाईवे पर हुई। बहीन गांव के बुद्धीराम ने बताया कि उनका छोटा भाई कल्लू साइकिल से घर लौट रहा था। दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी साइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक होडल की तरफ भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से कल्लू को पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।