Chandigarh Daily 33°C Clear AQI 112 Nifty 23,428.55 -0.01% Sensex 74,701.63 -0.08% Bank Nifty 56,447.25 +0.27% USD-INR 95.25 +0.12% Gold ₹/10g ₹136,479 -0.09% Silver ₹/kg ₹208,765 -0.69% Crude \$ 95.57 -0.50% Bangladesh Women v India WomenISTLive

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी:जालंधर बाईपास पर जूतों का हार डाला; वाल्मीकि समाज ने चौक पर लगाया जाम

लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ आज शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब की मूर्ति के गले में जूतों का हार डाल दिया। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय लोगों को लगी, इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस कृत्य से वाल्मीकि भाईचारे के लोगों में भारी रोष फैल गया है। आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। घटना के बाद लगा जाम
इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने जमकर प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इसको लेकर विरोध जताया जाएगा। तनाव के बीच पुलिस अधिकारी समीर वर्मा पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर भी वाल्मीकि समाज नहीं माना और लगातार प्रदर्शन चल रहा है। जल्द दोषियों को किया जाएगा गिरफ्तार:एडीसीपी एडीसीपी-1 समीर वर्मा अभी यह बात हमारे संज्ञान में आई है जी। यहां जालंधर बाईपास पर बाबा साहेब अंबेडकर जी की जो मूर्ति है, वहां किसी शरारती तत्व ने जूतों का हार डाल दिया है, यह बात हमारे नोटिस में आई है। इस पर एक्शन ले रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार करेंगे। यह बात नोटिस में भी इसलिए आई क्योंकि पुलिस ने चेकिंग की थी और शीशे लगवाने की बात पर कहा कि इस पर काम कर रहे हैं। डीसी (DC) ऑफिस को भी लिखकर भेज दिया है।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.