Chandigarh Daily 21°C Clear AQI 53 Nifty 25,030.35 +2.01% Sensex 81,028.02 +2.17% Bank Nifty 59,086.00 +2.27% USD-INR 93.91 -0.59% Gold ₹/10g ₹123,032 -0.94% Silver ₹/kg ₹156,827 -0.83% Crude \$ 90.83 +0.34% New Zealand A v India A 227/2 *ISTLive

ऊना के दिलवां अस्पताल में चोरों का धावा:ताले तोड़कर एक लाख का सामान उड़ाया; CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी, तलाश जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दिलवां स्थित चौधरी अस्पताल में बीती रात चोरों ने ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोर मुख्य प्रवेश द्वार के ताले तोड़कर अस्पताल के अंदर दाखिल हुए और अलग-अलग कमरों में रखे सामान को खंगाला। इस दौरान अस्पताल में लगी कुछ मशीनों से भी छेड़छाड़ की गई। सुबह अस्पताल खुलने पर कर्मचारियों ने मुख्य गेट के ताले टूटे देखे। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। प्रबंधन के मुताबिक, चोर करीब एक लाख रुपए का सामान ले गए हैं। चोरी हुए सामान की पूरी सूची तैयार की जा रही है। मशीनों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। वारदात कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इन दिनों दिलवां और आसपास के गांवों में मक्की की फसल खेतों में खड़ी है। रात में आवाजाही कम होने के कारण चोरी की आशंका बनी रहती है। अस्पताल में चोरी के बाद ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।