Chandigarh Daily 25°C Clear AQI 68 Nifty 23,431.50 -0.86% Sensex 74,764.23 -1.08% Bank Nifty 56,295.55 -0.85% USD-INR 95.13 +0.00% Gold ₹/10g ₹135,757 -0.49% Silver ₹/kg ₹207,595 -1.12% Crude \$ 96.58 +0.55% Bangladesh Women v India WomenISTLive

फाजिल्का में भ्रष्टाचार की शिकायत पर विधायक से भिड़ा युवक:बोला- 4 झूठे केस करवाए; MLA सवना ने कहा- आज पहली बार मिला, जांच कराएंगे

फाजिल्का के गांव मुठियावाली में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब मंडी हजूर गांव निवासी हरदीप सिंह ने विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवना को रोककर अपनी शिकायत रखी। हरदीप ने विधायक पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उसके खिलाफ झूठे पुलिस केस दर्ज करवाए गए। हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उसने मंडी हजूर के सरपंच संदीप सिंह के खिलाफ सबूतों के आधार पर शिकायत की थी। उसका दावा है कि मनरेगा में मृत लोगों के नाम पर काम दिखाकर कथित तौर पर भ्रष्टाचार किया गया। हरदीप के मुताबिक, शिकायत उठाने के बाद उसकी दुकान में नशीली गोलियां रखवाकर उसे झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची गई। हरदीप ने विधायक से कहा कि उसके खिलाफ चार झूठे पर्चे दर्ज करवाए गए हैं और उसके पास इसके सबूत भी हैं। उसने आरोप लगाया कि मामले की जांच संगरूर मार्क की गई थी, लेकिन बाद में विधायक ने आप नेता धालीवाल को फोन कर कथित तौर पर जांच रुकवा दी। हरदीप ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होती है तो इससे साबित होगा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ गंभीर है। विधायक बोले- आज पहली बार मिले, जांच करवाएंगे विधायक नरेंद्रपाल सिंह सवना ने कहा कि अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में वह हरदीप से पहली बार मिले हैं। उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में किसी की गलती सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editorial Attribution: Originally reported by पंजाब | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.