हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार देर शाम एक पीजी संचालक को गोली मार दी गई। हमलावर ने सेक्टर-14 स्थित उनके घर में ही घटना को अंजाम दिया। दोनों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोपी ने पॉइंट ब्लैंक से पीजी संचालक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें पास के ही कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कुछ पुलिसवाले कल्याणी अस्पताल भी आए हैं। घायल युवक की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। पैसों के लेनदेन को लेकर वारदात गुरुग्राम सेक्टर-14 के आचार्यपुरी में शाम करीब 7 बजे पीजी संचालक हेमंत के घर आरोपी पहुंचा। घर के अंदर ही कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हुई। हेमंत का आरोपी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। काफी देर तक बहस हुई आसपास के लोगों का कहना है कि हेमंत के घर से तेज आवाजें आ रही थीं। आशंका है कि दोनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। कुच ही देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। सिर में गोली मार भागा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। वहीं, हेमंत के सिर में गोली लगी थी। आनन-फानन में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अभी यह सामने नहीं आया कि हेमंत पर किसने गोली चलाई है और घर में उनके अलावा कौन था।
गुरुग्राम में पीजी संचालक को गोली मारी:घर में घुसकर पॉइंट ब्लैंक से फायर, सिर में बुलेट लगते ही जमीन पर गिरा
Editorial Attribution: Originally reported by हरियाणा | दैनिक भास्कर. Curated and contextualized by the Chandigarh Daily news desk.